फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly News: Dangerous call to BJP worker in the name of Goldie Barad

Bareilly News: गोल्डी बराड़ के नाम से भाजपा कार्यकर्ता को धमकी भरी कॉल, कहा- बम से उड़ाकर ठिकाने लगा देंगे

Tue, 12 Dec 2023 12:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Dec 2023 12:48 PM IST
सार

भाई के नंबर पर पाकिस्तान से कॉल आने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
Bareilly News: Dangerous call to BJP worker in the name of Goldie Barad
फोन पर धमकी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में भाजपा की महिला कार्यकर्ता को भाई के मोबाइल नंबर पर कॉल करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताया। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


गांव तिलियापुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता रोशनी खान एनजीओ संचालिका हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पांच वर्ष से समाजसेवा में लगी हैं। रविवार शाम सात बजे उनके भाई जफर खान के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। 
विज्ञापन


'बम से उड़ाकर ठिकाने लगा देंगे'
कॉल करने वाले ने जफर से कहा कि तुम्हारी बहन आजकल बहुत बड़ी नेता बन गई है, वह बहुत उड़ रही है। उससे कहो कि हवा में कम उड़े, वरना कुछ दिनों में उसको बम से उड़ाकर ठिकाने लगा दिया जाएगा। दोबारा फिर व्हाट्सएप कॉल आई तो जफर ने मोबाइल फोन रोशनी को ही दे दिया। धमकाया गया कि वह गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य है और उसकी बात न मानने पर उसे मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशनी के मुताबिक नंबर पाकिस्तान का बताया जा रहा है। इससे वह और उनका परिवार दहशत में हैं। रोशनी की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि संबंधित नंबर की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed