फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly News: acid poured on wife, then kerosene was put on to fire

Bareilly News : पत्नी पर पहले तेजाब डाला, फिर केरोसिन डालकर लगा दी आग

Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
सार

Bareilly News: लता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे मंजीत ने पिता के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंजीत के मुताबिक उनके पिता नरेश वर्मा का आचरण ठीक नहीं है और वह आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहता है।

विज्ञापन
Bareilly News: acid poured on wife, then kerosene was put on to fire
demo pic...

विस्तार

बारादरी के मोहल्ला बुखारपुरा में गैंगस्टर नरेश वर्मा ने पत्नी लता वर्मा (48) के चेहरे पर पहले तेजाब डाला और फिर शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। लता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे मंजीत ने पिता के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मंजीत के मुताबिक उनके पिता नरेश वर्मा का आचरण ठीक नहीं है और वह आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहता है। हत्या समेत कई मामलों में वह तीन बार जेल जा चुका और इन दिनों बदायूं में गैंगस्टर में वांछित चल रहा है। करीब महीने भर पहले विवाद होने के बाद नरेश घर से चला गया था। रक्षाबंधन के लिए मंजीत अपनी छोटी बहन को लेने नोएडा गए हुए थे। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम को नरेश वर्मा घर में घुस आया।
विज्ञापन


मंजीत ने बताया कि इस दौरान उनकी मां लता घर में अकेली थीं। नरेश ने दरवाजा बंद करके उनकी मां के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। तेजाब से झुलसी उनकी मां ने पानी डालकर मुंह धोने की कोशिश की तो नरेश ने पीछे से केरोसिन की केन उनके ऊपर पलटकर आग लगा दी। आग बुझाने के लिए उन्होंने अपने ऊपर पानी डाला तो नरेश पूरे घर को फूंकने के मकसद से एलपीजी सिलिंडर में आग लगाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस के युवक ने की मदद
मंजीत ने बताया कि आग लगने के बाद उनकी मां ने चीखना शुरू किया तो लोग इकट्ठे हो गए लेकिन सिलिंडर में लगी आग देखकर कोई भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले करन पहुंचे और हिम्मत करके अंदर घुसकर पहले सिलिंडर की आग बुझाई और फिर पुलिस की मदद से उनकी मां को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।


मंजीत की तहरीर पर उनके पिता नरेश वर्मा के खिलाफ थाना बारादरी में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि आरोपी नरेश वर्मा की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed