{"_id":"63825382bde38b5ed604bd4c","slug":"bareilly-news-accused-of-raping-a-teenager-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी फरमान को जेल भेजा, होटल पर भी कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी फरमान को जेल भेजा, होटल पर भी कार्रवाई की तैयारी
Sat, 26 Nov 2022 11:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:27 PM IST
सार
आरोपी के दूसरे संप्रदाय का होने से इलाके में तनाव था। आक्रोशित लोगों ने नैनीताल हाईवे पर शहीद गेट के पास जाम लगाया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी फरमान अली को गिरफ्तार कर लिया था। एएसपी चंद्रकांत मीना ने बताया कि शनिवार को फरमान अली को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी फरमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किशोरी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी फरमान को जेल भेज दिया गया। जिस होटल में दुष्कर्म हुआ, उसके प्रबंधन व स्टाफ पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
किशोरी को होटल ले जाकर दुष्कर्म के मामले में तीन दिन पहले खासा विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को इज्जतनगर थाने में हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के साथ पहुंची किशोरी और उसके पिता ने एक राजमिस्त्री व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। कहा था कि राजमिस्त्री ने कुछ दिन पहले किशोरी के घर में टाइल्स लगाई थीं। इसके बाद से वह किशोरी का पीछा कर रहा था। दो दिन पहले वह नशीला पदार्थ देकर किशोरी को डीडीपुरम चौराहे के पास होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी के दूसरे संप्रदाय का होने से इलाके में तनाव था। आक्रोशित लोगों ने नैनीताल हाईवे पर शहीद गेट के पास जाम लगाया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी फरमान अली को गिरफ्तार कर लिया था। एएसपी चंद्रकांत मीना ने बताया कि शनिवार को फरमान अली को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बिना आईडी के रखा था, होटल पर भी शिकंजा
डीडीपुरम के जिस होटल में किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म किया गया था, किशोरी ने उसकी तस्दीक कर ली है। शुक्रवार को पुलिस जब वहां मुआयना करने गई तो होटल में ठहरने का लिखित रिकॉर्ड नहीं मिला। घटनाक्रम के साक्ष्य मिलने के बाद होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी है। बताया जा रहा है कि होटल एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर का है।