{"_id":"5d1bb7cf8ebc3e3cdd79c3fe","slug":"bareilly-nagar-nigam-bareilly-news-bly367118719","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त ने पकड़ा फर्जी सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त ने पकड़ा फर्जी सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जलभराव की समस्या से निपटने को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार को शहर के चोक नाले और नालियों की स्थिति का निरीक्षण किया। अचानक इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर पहुंचे नगर आयुक्त को देख सफाई कर्मी सकते में आ गए। वहां रहपुरा निवासी सफाई कर्मी मनोज की जगह एक मुस्लिम युवक के कार्य करने की पुष्टि पर नगर आयुक्त ने तत्काल मनोज को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए।
बताते हैं कि नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों की परेड कराई, जिसमें युवक सही पहचान बताने में लड़खड़ा गया। संदेह होने पर नगर आयुक्त ने सख्त लहजे में सच बताने को कहा। सहमे युवक ने माफी मांगते हुए अपना असली नाम बताया। हालांकि तब तक नगर आयुक्त युवक का फोटो अपने फोन से खींचकर सीएसआई को भेज सफाई कर्मी मनोज को सस्पेंड करने के निर्देश दे चुके थे।