{"_id":"62ce86c4303ec1634f614988","slug":"bareilly-medical-student-sought-help-from-police-said-mental-harassment-on-the-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मेडिकल छात्रा ने पुलिस से मांगी मदद, कहा- शादी का झांसा देकर हो रहा मानसिक उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मेडिकल छात्रा ने पुलिस से मांगी मदद, कहा- शादी का झांसा देकर हो रहा मानसिक उत्पीड़न
Wed, 13 Jul 2022 02:18 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:18 PM IST
सार
छात्रा ने ट्विटर पर बरेली पुलिस को टैग कर कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही उसकी पढ़ाई छुड़वाने की भी धमकी दी जा रही है। पुलिस ने उससे विस्तृत जानकारी मांगी है जिससे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
मेडिकल छात्रा ने ट्वीट कर पुलिस से मांगी मदद
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
बरेली में मेडिकल की पढाई कर रही एक छात्रा ने ट्वीट कर पुलिस से मदद मांगी है। छात्रा ने कहा है कि शादी का झांसा देकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्रा ने ट्विटर पर बरेली पुलिस को टैग कर कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही उसकी पढ़ाई छुड़वाने की भी धमकी दी जा रही है।
पुलिस ने सुगंधी नामक ट्विटर हैंडल के ट्वीट का संज्ञान ले लिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता से उसकी विस्तृत जानकारी मैसेज में बताने के लिए कहा है, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। इसके बाद महिला ने उसके जवाब में फिर कहा है कि 'सर मेरी मदद करें। मैं बहुत परेशान हूं।'
विज्ञापन