UP News: अभिनेता विजय थलापति के खिलाफ फतवा जारी, बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया इस्लाम विरोधी
बरेलवी उलमा मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय थलापति के खिलाफ फतवा जारी किया है। मौलाना ने उन्हें इस्लाम विरोधी बताया। कहा कि तमिलनाडु के मुसलमान अभिनेता विजय से दूरी बनाकर रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने टीवीके (तमिलगा वेत्री कषगम) के अध्यक्ष एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर एक्टर विजय थलापति के खिलाफ फतवा जारी किया है। फतवे में कहा गया है कि विजय थलापति मुस्लिम विरोधी हैं। उनकी पृष्ठभूमि और इतिहास भी इस्लाम विरोधी है। रोजा इफ्तार में शराबी व जुआरी असामाजिक तत्वों को बुलाना नाजायज और गुनाह का कार्य है। मौलाना ने फतवे में तमिलनाडु के मुसलमानों से कहा कि ऐसे व्यक्ति पर भरोसा न करें और अपने कार्यक्रमों में न बुलाएं। एक्टर विजय से मुसलमान दूरी बनाकर रखें।
मुस्लिम तुष्टिकरण करने का आरोप
बरेलवी मौलाना ने कहा कि अभिनेता विजय फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम जमाने के लिए मुस्लिम जज़्बात का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकी इनका इतिहास मुस्लिम विरोध से भरा पड़ा है। इनके द्वारा अभिनीत फिल्म 'द बीस्ट' में इन्होंने मुस्लिम और पूरे मुस्लिम समुदाय को आतंकवाद और उग्रवाद से जोड़ा है। इस फिल्म में विजय ने मुसलमानों को गलत दिखाने की कोशिश की है। अब चूंकि वो राजनीति में कदम रख रहे हैं और उनको वोट चाहिए, इसलिए अब वो मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे हैं। इसके अलावा भी उनके द्वारा ऐसी फिल्में बनाई गई हैं जिसमें इस्लाम और मुस्लिमों को निशाना बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- UP News: आतंकी इनामुल हक समेत 27 मांस तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, बरेली पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
'एक्टर विजय से दूरी बनाएं मुसलमान'
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अभी हाल ही में उनके द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में भी उन्होंने इफ्तार और रमज़ान की पवित्रता को भी ताक पर रख दिया। इफ्तार में ऐसे लोगों को बुलाया गया जो इस्लाम के उसूलों के खिलाफ़ काम करते हैं। इफ्तार में 'शराबी' और 'उपद्रवी' सहित ऐसे लोग शामिल थे, जो न तो रोज़ा रखे थे और न ही इस्लामी प्रथाओं से जुड़े थे। इस बात के खिलाफ़ तमिलनाडु में उनके खिलाफ सुन्नी मुसलमानों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। मौलाना ने कहा कि तमिलनाडु के मुसलमान एक्टर विजय से दूरी बनाकर रखें। उनके कार्यक्रमों में न जाएं और न ही उनको अपने धार्मिक कार्यक्रमों में बुलाएं।