फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly man died due to current from heater accident news

बरेली: हीटर पर खाना गर्म करते वक्त लगा करंट, फिर धधक उठे शख्स के कपड़े और बिस्तर, मौत

Thu, 19 Dec 2019 11:59 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 19 Dec 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Bareilly man died due to current from heater accident news
मोहब्बत शाह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में हीटर से करंट लगने के बाद पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के कपड़ों और बिस्तर में आग लग गई। इससे कमरे में ही उसकी मौत हो गई। बिथरी चैनपुर निवासी 50 वर्षीय मोहब्बत शाह मंगलवार रात अपने कमरे में बिस्तर पर बैठकर हीटर से खाना गर्म कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन


इसके बाद कपड़ों में आग लगी तो बिस्तर के साथ ही मोहब्बत शाह भी जल गए। चीख सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने बिजली सप्लाई बंद करके उन्हें उठाया। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मोहब्बत शाह के परिवार में पत्नी सलीमा और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

चाय बनाते वक्त झुलसे दूल्हे के भाई की मौत

वहीं बरेली के कैंट थाने के गांव हिंडोला भोलापुर निवासी 25 वर्षीय रामभजन के छोटे भाई सुरेंद्र का विवाह 11 दिसंबर को हुआ था। 12 दिसंबर को बरात लौटने के बाद रामभजन रिश्तेदारों के लिए चाय बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक गैस लीक होने से आग लग गई और रामभजन उसकी चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार रात मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed