फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Lady teacher suspended in Bareilly who blackmailed young man

बरेली में शिक्षिका निलंबित: ब्लैकमेल कर युवक से ऐंठे 35 लाख रुपये, गिरफ्तारी के बाद भेजी जा चुकी है जेल

Thu, 20 Feb 2025 03:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 03:07 PM IST
सार

मीरगंज के कंपोजिट विद्यालय हुरहुरी में तैनात शिक्षिका ब्लैकमेलिंग के मामले में फंस गई। वाराणसी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर, जब कई दिनों से वह स्कूल नहीं पहुंची तो उसे निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Bareilly Lady teacher suspended in Bareilly who blackmailed young man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली के मीरगंज के कंपोजिट विद्यालय हुरहुरी में 10 दिनों से गैरहाजिर सहायक अध्यापिका श्वेता को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उन्हें विभागीय आदेश के खिलाफ कार्य करने और अनुशासनहीनता का दोषी माना गया है।

विज्ञापन


बीएसए संजय सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने 14 फरवरी को उनको सूचित किया कि शिक्षिका श्वेता 10 फरवरी से गैरहाजिर है। कई बार कॉल भी किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद शिक्षिका के भाई से संपर्क करने पर पता चला कि श्वेता को किसी मुकदमे में वाराणसी पुलिस ने बिजनौर में गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


10 फरवरी को वाराणसी न्यायालय में प्रस्तुत कर 11 फरवरी को जिला जेल वाराणसी भेज दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षिका को बिना सूचना दिए गैरहाजिर होकर अनुशासनहीनता करने, विभाग से तथ्य छिपाने का दोषी पाया गया है और निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
बिहार के रोहतास निवासी प्रमोद कुमार व श्वेता 2015 में नोएडा सेक्टर 12 में स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। काम को लेकर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दिसंबर 2015 में प्रमोद सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए दिल्ली और श्वेता बीटीसी करने मेरठ चली गई। प्रमोद के मुताबिक इस बीच फोन से संपर्क कर अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देने लगी। दोस्ती के नाते वह मदद करने लगा। 

वह नौकरी लगने पर रकम वापस करने का वादा भी करती थी। इसके बाद धीरे धीरे लालच बढ़ गया और उसने भाई के साथ मिलकर प्रमोद को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर 35 लाख ऐंठ लिए। इसके बाद एक बार 50 हजार मांगे। रकम देने के बाद 20 लाख की डिमांड पर प्रमोद ने पुलिस का सहारा लिया और साक्ष्यों के साथ 16 नवंबर 2024 को वाराणसी के थाना लंका में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसी मामले में शिक्षिका की गिरफ्तारी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed