फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Kidnapping Case Accused Abduct Salesman to Assert Dominance Then Demand Ransom

बरेली अपहरण कांड: आरोपियों ने दबंगई दिखाने के लिए कार में डाला, फिर मांगी फिरौती; पीड़ित ने बताई आपबीती

Mon, 11 May 2026 03:08 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 11 May 2026 03:08 PM IST
सार

बरेली में पीलीभीत बाइपास पर शनिवार रात साइड लगने के विवाद में सेल्समैन अभिषेक गंगवार का अपहरण कर लिया गया था। कार सवारों ने उसे पीटकर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने 18 घंटे बाद अभिषेक को मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Bareilly Kidnapping Case Accused Abduct Salesman to Assert Dominance Then Demand Ransom
पीड़ित अभिषेक गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शराब की दुकान के सेल्समैन अभिषेक गंगवार को कार में उठाकर ले जाने वाले दबंगों ने बाद में फिरौती वसूलने की साजिश रच डाली। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए कई जतन किए, लेकिन सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने न केवल सेल्समैन को मुक्त कराया, बल्कि एक आरोपी को भी दबोच लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पीलीभीत बाइपास पर शनिवार रात साइड लगने पर हुए विवाद के बाद कार सवार युवकों ने बाइक सवार सेल्समैन को अगवा कर लिया था। वे उसे कार में डालकर घुमाते और पीटते रहे। फिर उससे एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। सूचना मिलने पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने 18 घंटे बाद अपहृत युवक को छुड़ा लिया। एक आरोपी उमाशंकर को भी गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने दिखाए चोटों के निशान 
पीड़ित सेल्समैन अभिषेक ने अपने शरीर पर लगे चोटों के निशान दिखाए। बताया कि लात-घूंसों और बेल्ट से आरोपी उसे पीटते रहे। शुरू में अभिषेक के परिचित चारों लोगों ने बाइक से कुछ दूरी तक कार का पीछा भी किया था। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह पीछे ही रह गए। इधर, कार सवार लालपुर चौराहा होकर दिल्ली हाईवे की ओर निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर आरोपियों से ही किसी ने कहा कि आगे टोल प्लाजा है तो कार ट्रेस हो सकती है। तब इन्होंने कार मोड़ ली। कुछ दूर वापस आने के बाद इन्होंने फ्लाईओवर से कार नीचे उतारी। फिर कार रिठौरा की संपर्क रोड पर उतार दी। इस तरह आरोपियों ने टोल बचा लिया। अभिषेक के मोबाइल फोन को वे कभी बंद तो कभी फ्लाइड मोड पर डालते रहे, ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके।

परिजन बनकर दबंगों से बात करती रही पुलिस
कार और बाइक में साइड लगने की घटना के दौरान एक बाइक पर अभिषेक के परिचित ललित पटेल, दोस्त ओमवीर व चचेरा भाई अमन बैठे थे तो दूसरी बाइक परिचित सुधीर चला रहे थे और अभिषेक पीछे बैठा था। इसलिए घटना के तत्काल बाद ललित व अन्य लोग सीधे इज्जतनगर थाने पहुंच गए। पुलिस को बताकर अभिषेक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवा दिया। 

अभिषेक ने दिखाई होशियारी 
अभिषेक ने बताया कि आरोपियों ने उससे कहा कि तुम एक लाख रुपये मंगाओ। इसके लिए उसे उसका मोबाइल फोन देकर कॉल करने की छूट दे दी। तब अभिषेक ने होशियारी दिखाई और अपना बड़ा भाई बताकर ललित को ही कॉल कर दी। ललित उस वक्त थाने में इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को घटना के बारे में बता रहे थे। 

ललित से अभिषेक ने मुसीबत में फंसने और एक लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। तब इंस्पेक्टर ने भी परिजन बनकर बात की और कहा कि इतनी जल्दी इतने रुपये का इंतजाम कैसे हो पाएगा। तब आरोपियों ने फोन छीन लिया और कहा कि इसकी सलामती चाहते हो तो करना पड़ेगा। फिर उन्होंने फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया।

कार में डीजल की बदबू, तेल चोर गिरोह की आशंका
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों से जो कार बरामद की गई है, उससे डीजल की बदबू आ रही है। उन्होंने उमाशंकर से उसके बाकी साथियों का नाम-पता पूछा है। अब इन सभी का आपराधिक रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। आशंका है कि तेल चोर गिरोह से भी तार न जुड़े हों। ऐसा हुआ तो अलग से कार्रवाई की जाएगी।

उमाशंकर बोला- कार ठीक कराने के लिए मांगे थे रुपये
अपहरण मामले में गिरफ्तार आरोपी उमाशंकर ने सफाई दी कि इनकी बाइक से उनकी कार पर स्क्रेच आ गए थे। उन लोगों ने गुस्से में अभिषेक को उठा लिया था। वह लोग अपनी कार सही कराने के लिए रुपये मांग रहे थे। अपहरण की कोई बात नहीं थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed