फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly junction

जंक्शन पर 15 अगस्त तक हाई अलर्ट

Wed, 07 Aug 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
bareilly junction
बरेली। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने और स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी गतिविधि के मद्देनजर जंक्शन 15 अगस्त तक हाई अलर्ट पर रहेगा। जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से चेकिंग करेंगी।
विज्ञापन

बीते वर्षों की तरह ट्रेेनों में सामान और प्लेटफार्म पर यात्रियों की चेकिंग 14 अगस्त की रात में शुरू होती है। पुलिस रात में नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की खास चेकिंग करती है। इसके अलावा दिन भर चारों प्लेटफार्म पर चेकिंग चली रहती है। सोमवार से बदली परिस्थितियों को देखते हुए मुरादाबाद डिवीजन ने सभी स्टेशनों पर मंगलवार से अलर्ट घोषित करते हुए नियमित चेकिंग के आदेश दिए हैं। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ और मुरादाबाद से आए ट्रेनी दरोगा संयुक्त रूप से ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चेकिंग करेंगे। कोई भी यात्री संदिग्ध लगा तो उसे हिरासत में भी लिया जाएगा। गौरतलब है कि जंक्शन को दो बार उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। पुलिस भी अलर्ट रही, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। हाल ही में 23 जुलाई को सावन को लेकर किसी व्यक्ति ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजकर जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद जंक्शन पर एडीजी, एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत कोतवाली, किला और थाना सुभाषनगर का फोर्स पहुंच गया था। मेटल डोर डिटेक्टर भी लगाए गए, लेकिन दो दिन बाद ही व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed