फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly judge threatened case Chunnilal does not even know who Fahim Pakistani

जज को धमकी: चुन्नीलाल को भी नहीं पता कौन है फहीम पाकिस्तानी, कहा था-जमानत मंजूर न की तो...

Sun, 20 Dec 2020 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Dec 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
bareilly judge threatened case Chunnilal does not even know who Fahim Pakistani
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली में अपर जिला सत्र न्यायाधीश  (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम)  मोहम्मद अहमद खान को स्पीड पोस्ट से धमकी भरा पत्र भेजने वाले फहीम पाकिस्तानी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने शनिवार को जेल में चुन्नीलाल से पूछताछ की, लेकिन उसने साफ कह दिया कि वह किसी फहीम पाकिस्तानी को नहीं जानता है। 
विज्ञापन


अब पुलिस मुरादाबाद के उस डाकघर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे स्पीड पोस्ट से चिट्ठी भेजी गई थी। अपर जिला जज को फहीम पाकिस्तानी नाम के शख्स की ओर से स्पीड पोस्ट से भेजे गए पत्र में जिला जेल में बंद चुन्नीलाल की जमानत अर्जी मंजूर न करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी। 
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टीमें गठित करके फहीम की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम मुरादाबाद के मुर्कखपुर गांव भी पहुंची, लेकिन वहां ग्रामीणों ने बताया कि गांव में फहीम पाकिस्तानी नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। इसके बाद यह तो साफ हो गया कि किसी ने साजिश के तहत पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रहे दरोगा विक्रम सिंह शनिवार को अदालत से इजाजत लेने के बाद जिला कारागार गए। वहां चुन्नीलाल से पूछताछ की। चुन्नीलाल ने दरोगा को बताया कि वह किसी भी फहीम को नहीं जानता है। उसने किसी से कोई रंजिश होने से भी साफ इनकार किया। चुन्नीलाल का तो यह भी कहना था कि कोई इस तरह से धमकी भरा पत्र भेजकर उसे फंसाना चाहता है। पुलिस ने उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में भी पूछताछ की। कई नंबरों को भी सर्विलांस पर लगाया है। 

विवेचक का कहना है कि स्पीड पोस्ट मुरादाबाद के डाकघर से 11 दिसंबर को दोपहर 12.56 बजे की गई है।  पुलिस अब डाकघर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 11 दिसंबर को डाकघर में आने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इनमें से कई लोगों के नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही पत्र भेजने वाले को पकड़ लिया जाएगा। इधर, शनिवार को चुन्नीलाल के मुकदमे की तारीख भी थी। अपर जिला जज के अवकाश पर होने की वजह से मामले की सुनवाई अब 23 दिसंबर को होगी। चुन्नीलाल महिला कल्याण विभाग के मुरादाबाद ऑफिस में बाबू है। भ्रष्टाचार के एक मामले में वह इन दिनों बरेली जिला जेल में बंद है। 

जज की सुरक्षा में लगाया गया गनर
पत्र मिलने के बाद जज ने एसएसपी से गनर देने और आवास पर भी सुरक्षा का बंदोबस्त करने के लिए कहा था। इसके बाद शनिवार सुबह पुलिस लाइन से एक गनर जज को दे दिया गया। हालांकि उनके आवास पर अभी कोई सुरक्षा दस्ता तैनात नहीं किया गया है।

विवेचक ने जेल में जाकर चुन्नीलाल से पूछताछ की, लेकिन उससे पत्र भेजने वाले कथित फहीम पाकिस्तानी के बारे में कुछ पता नहीं चला। चुन्नीलाल सात महीने से जेल में है। कोरोना की वजह से उसकी किसी से मुलाकात भी नहीं हो सकी है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed