फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly IVRI PG student Atul Pratap will become an officer in the army

UP: आईवीआरआई के पीजी छात्र अतुल प्रताप सेना में बनेंगे अफसर, रिमाउंट वेटरनरी कोर में बतौर कैप्टन देंगे सेवा

Thu, 04 Dec 2025 10:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Dec 2025 10:32 PM IST
सार

आईवीआरआई के पीजी छात्र अतुल प्रताप को सेना के रिमाउंट वेटरनरी कोर में सेवा देने का मौका मिला है। उन्होने एसएसबी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अतुल प्रताप मूलरूप से कुशीनगर के रहने वाले हैं। उनके पिता सेना में लांसनायक हैं। 

विज्ञापन
Bareilly IVRI PG student Atul Pratap will become an officer in the army
अतुल प्रताप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 137 वर्षों के इतिहास में पहली बार पीजी छात्र अतुल प्रताप को सेना के रिमाउंट वेटरनरी कोर में सेवा देने का मौका मिला है। एसएसबी परीक्षा में सफल होने पर आईवीआरआई के विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन


मूलरूप से कुशीनगर के सेवरही ब्लॉक निवासी अतुल प्रताप के पिता सेना में लांसनायक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। अतुल ने बताया कि अगस्त में सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षा दी थी। इसका परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने वर्ष 2019 में आईवीआरआई के बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंडरी कोर्स में प्रवेश लिया था। 2024 में कोर्स पूरा होने के बाद आईवीआरआई के शल्य चिकित्सा विभाग से पोस्ट ग्रेजुएट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में पशुओं से लगाव से पशु चिकित्सक बनना चाहते थे। जबकि पिता फौजी बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में होगा प्रशिक्षण 
संयोग ऐसा हुआ कि सेना में अधिकारी बने और सेवा का क्षेत्र पशु चिकित्सा मिला। इससे दोनों ही ख्वाहिशें पूरी हुई। कहा कि चयन के बाद अब मेरठ में प्रशिक्षण होगा। इस दौरान पढ़ाई नहीं कर सकेंगे लेकिन ट्रेनिंग पूरी होने पर वापस लौटकर पीजी पाठ्यक्रम पूरा करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला था स्वर्ण पदक
आईवीआरआई के मेधावी छात्रों में अतुल प्रताप शामिल हैं। बीते दिनों दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों गोल्ड मेडल और प्रेसिडेंट मेडल मिला था। इससे पूर्व वर्ष वर्ष 2022 में वर्ल्ड वेटरनरी एसोसिएशन से स्कॉलरशिप मिली। जो विश्व में सिर्फ 40 लोगों को मिलती है। भारत से अतुल का चयन हुआ था। नेशनल डिबेट चैंपियनशिप, तीन क्लीनिक कांफ्रेंस में राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई अन्य अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed