फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly husband killed wife on road in domestic quarrel read full story

ये कैसा झगड़ा: पति कहता था- 'तू काम कर तभी मैं करूंगा नौकरी', नहीं मानी तो बीच राह चाकू से गोद-गोदकर ली जान

Thu, 19 May 2022 03:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 19 May 2022 03:39 PM IST
सार

गुरुवार को आरोपी पति का दोस्त कमांडो उर्फ हिमांशु निशी को घर से बाहर बुलाने गया। मना करने पर वापस चला गया। लगभग 11 बजे निशी अपने मायके से नौ माह की बेटी के लिए दूध लेने के लिए निकली थी। घर की गली से निकलते ही आरोपी पति और उसके दोस्त कमांडो ने चाकुओं से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bareilly husband killed wife on road in domestic quarrel read full story
मृतका निशी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में घरेलू कलह में पति ने पत्नी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। आरोपी पति समेत सास व ससुर फरार हैं। जबकि आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


बानखाना बर्फ खाने के पास की रहने वाली दुर्गा कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी निशी कश्यप की शादी 2 फरवरी 2021 को बानखाना चौराहे पर रहने वाले विकास सक्सेना से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी पति नौकरी को लेकर झगड़ा करता था।
विज्ञापन


आरोप है कि पति विकास मृतका निशी से कहता था कि 'तू काम कर तभी मैं नौकरी करूंगा'। तीन दिन पहले निशी मायके चली गई। लगभग दो दिन पहले ही पति ने मायके आकर जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार को आरोपी पति का दोस्त कमांडो उर्फ हिमांशु निशी को घर से बाहर बुलाने गया। मना करने पर वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 11 बजे निशी अपने मायके से नौ माह की बेटी के लिए दूध लेने के लिए निकली थी। घर की गली से निकलते ही आरोपी पति और उसके दोस्त कमांडो ने चाकुओं से हमला कर दिया। सूचना पर परिवार ने पहुंच कर मृतका को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति और दोस्त फरार है। पुलिस ने आरोपी के भाई आकाश को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed