फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्मॉग ने बरेली को भी आगोश में लिया

स्मॉग ने बरेली को भी आगोश में लिया

Sun, 06 Nov 2016 01:40 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण की वजह से देश की राजधानी दिल्ली में समय से पहले ही स्मॉग शहर पर छा गया है। शनिवार को कुछ ऐसा हाल बरेली का भी रहा। सुबह धूप में तेजी नहीं थी, दोपहर दो बजे के करीब कुछ इलाकों में तो इस कदर धुंध थी कि लगा बादल काफीे नीचे आ गए हैं और बारिश होने ही वाली है। शाम को चार बजे के बाद धुंध गहराने लगी। ग्रामीण क्षेत्रों में तो धुंध का असर और भी अधिक रहा। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई है। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि आगे आसमान साफ रहेगा। 
विज्ञापन

 मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बरेली के तापमान में गिरावट औसत ही है। ठंड अचानक बढ़ने की कोई संभावना नहीं है और न ही बारिश होगी। यह दिल्ली का भी असर नहीं है। आगे धूप निकलेगी और तापमान में धीरे- धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। बरेली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.4 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

कुछ अटपटा तो है ये मिजाज
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्ष 2006 से लेकर वर्ष 2015 तक नवंबर की पांच तारीख तक अधिकतम तापमान दो डिग्री नहीं गिरा है। यह 30 और 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है यह 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। जबकि इस बार यह 16 डिग्री के आसपास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 फरीदपुर में  दिन में जली वाहनाें की लाइट 
दोपहर में फरीदपुर के आसपास धुंध का आवरण छा गया। दिन में सूरज के दर्शन दुर्लभ हो गये। वाहनों को दिन में लाइट का इस्तेमाल करना पड़ा।  बताया गया कि प्रदूषण और खपरैल के जलने के कारण यह धुंध छाई है। इससे अस्थमा के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। 


वर्जन

न बारिश होगी और न ही अचानक ठंड बढ़ेगी। शनिवार को बादल छाने से ऐसा हुआ है। दो डिग्री तापमान गिरना औसत है। धुंध छाना दिल्ली का असर नहीं। अगले एक हफ्ते में धीरे- धीरे तापमान गिरेगा और हल्की ठंड बढ़ेगी। हालांकि धूप भी निकलेगी। 
डॉ. जेपी गुप्ता, निदेशक, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed