बरेली जिम प्रकरण: अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बरेली के एक जिम में महिला चिकित्सक का यौन शोषण किया गया। इस घटना के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिम संचालकों और ट्रेनरों के पुलिस सत्यापन की मांग की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के एक जिम में महिला चिकित्सक के यौन शोषण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा ने आक्रोश व्यक्त किया है। महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर जिले के सभी जिम में पुलिस सत्यापन और महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
ज्ञापन में महासभा ने आरोप लगाया है कि बरेली के कुछ जिम में समुदाय विशेष महिलाओं को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में एक जिम संचालक द्वारा डॉक्टर महिला का यौन शोषण करने का मामला सामने आया। बीते दिनों मिनी बाइपास स्थित एक जिम में दिल्ली की महिला के परिजनों के साथ मारपीट हुई थी। इन घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश बताया गया है। पंकज पाठक ने कहा कि कुछ जिम संचालक मीठी-मीठी बातों में फंसाकर महिलाओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं और लोक-लाज के भय से कई पीड़िताएं आज भी चुप्पी साधे हुए हैं।
जिम संचालकों और ट्रेनरों का सत्यापन करने की मांग
महासभा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनपद के समस्त जिम संचालकों और ट्रेनरों का तत्काल पुलिस सत्यापन कराया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक जिम में महिला ट्रेनर की तैनाती अनिवार्य होनी चाहिए और जिन जिमों में महिला ट्रेनर उपलब्ध नहीं हैं, वहां महिलाओं के प्रवेश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
इसके अतिरिक्त, जिमों की नियमित जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारियों का एक विशेष दल गठित करने का सुझाव भी दिया गया है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि सनातनी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रशासन ने शीघ्र कठोर कदम नहीं उठाए, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन को बाध्य होगा। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।