{"_id":"63ff179cc7748c258f02ac2c","slug":"bareilly-group-of-15-stray-dogs-cut-to-two-and-half-year-old-girl-to-death-read-horrific-story-2023-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बरेली में 15 कुत्तों के झुंड ने ढाई साल की बच्ची को 100 मीटर तक घसीटा, नोच-नोचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बरेली में 15 कुत्तों के झुंड ने ढाई साल की बच्ची को 100 मीटर तक घसीटा, नोच-नोचकर मार डाला
Wed, 01 Mar 2023 03:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 01 Mar 2023 03:04 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले तेज हो गए हैं। मंगलवार शाम इलाके के गांव बंडिया में नहर किनारे रहने वाले अवधेश की ढाई साल की बच्ची परी को करीब 15 आवारा कुत्तों के झुंड ने दबोच कर मार डाला।
विज्ञापन
शहर में आवारा कुत्ते (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। उनके हमले भी तेज होते जा रहे हैं। एक और बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोचकर मार डाला। बच्ची के शरीर पर कई जख्म देखकर परिवार और ग्रामीणों में गुस्सा है। इसी इलाके में दो बच्चों की मौत पहले भी हो चुकी है।
विज्ञापन
मथुरापुर गांव के पास नहर किनारे किराये के मकान में रहने वाले अवधेश गंगवार की दो वर्षीय बेटी परी मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला बोल दिया और उसे 100 मीटर घसीटते हुए ले गए। आसपास के लोगों ने जब बच्ची को खींचते हुए ले जाते देखा तो उन्होंने कुत्तों को भगाकर उसे बचाया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिवार वाले बरेली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बुधवार को बच्ची का अंतिम संस्कार टियूलिया श्मशान भूमि पर कर दिया। बच्ची के शरीर पर कुत्तों के काटने से अनगिनत घाव थे। परी चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता अवधेश मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन