{"_id":"5f5a8fa48ebc3e439f38c877","slug":"bareilly-government-teachers-amar-and-pushpa-will-shine-on-the-initiation-app-bareilly-news-bly419262418","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षा एप पर छाएंगे बरेली के सरकारी अध्यापक अमर और पुष्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षा एप पर छाएंगे बरेली के सरकारी अध्यापक अमर और पुष्पा
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
संक्रमण काल में प्रदेशभर के शिक्षकों को मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, एससीईआरटी ने विकसित किया माड्यूल
विज्ञापन
बरेली। कोविड-19 के संक्रमण काल में शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी दीक्षा एप पर ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित कर रहा है। इसके लिए प्रदेश में पांच शिक्षकों का चयन हुआ है, जो मॉड्यूल को विकसित कर उसकी रिकार्डिंग भी करेंगे। इन शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय कुरतरा, ब्लॉक- फतेहगंज पश्चिमी में सहायक अध्यापक अमर कुमार द्विवेदी एवं प्राथमिक विद्यालय चनेहटा ब्लॉक क्यारा में सहायक अध्यापक पुष्पा अरुण का चयन हुआ है।
डीआईओएस ने बताया कि आर्ट क्राफ्ट, पुस्तक कला एवं संगीत मॉड्यूल के पूर्व संस्करण में भी अमर कुमार द्विवेदी एवं श्रीमती पुष्पा अरुण का योगदान रहा है। इसी मॉड्यूल के नवीन संस्करण को इस बार एससीईआरटी ने दीक्षा एप के लिए ऑनलाइन रिकॉर्ड किया है। अमर कुमार द्विवेदी ने निष्प्रयोज्य से कलाकारी, कक्षा सजावट एवं शिक्षण और पुष्पा अरुण ने शिक्षण में शिल्पकला एवं सुनम्य कला कोर्स की रिकॉर्डिंग की है। यह मॉड्यूल जल्द ही प्रदेश के संपूर्ण बेसिक शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए दीक्षा एप पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। इससे पूर्व भी दोनों शिक्षक पाठ्यक्रम की कहानियों को रिकॉर्ड कर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। जिन्हें छात्र-छात्राएं सुनकर कर स्वाध्याय करते हैं।