फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly girl posted child pornography content on social media, report

Bareilly News: बरेली की युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट, रिपोर्ट

Wed, 06 Nov 2024 03:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Bareilly girl posted child pornography content on social media, report
बरेली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म स्नैपचैट पर बारादरी क्षेत्र की युवती ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा कंटेंट साझा किया था। पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद साइबर मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने में काजी टोला निवासी युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

साइबर पोर्टल पर मिली शिकायत में बताया गया था कि स्नैपचैट पर काजी टोला निवासी युवती की आईडी से लगातार चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ीं वीडियो पोस्ट की जा रही हैं। शिकायत की जांच साइबर क्राइम लखनऊ मुख्यालय ने की तो पता चला कि जिस आईडी से अश्लील सामग्री अपलोड व शेयर की जा रही है वह काजी टोला निवासी युवती की है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम लखनऊ ने युवती का नंबर भी निकलवा लिया। साइबर क्राइम लखनऊ के एसपी ने बरेली एसएसपी को पत्र भेजकर युवती के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। लखनऊ मुख्यालय से साक्ष्य मिलने के बाद बरेली साइबर क्राइम थाने में युवती के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवती की भूमिका की जांच की जा रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed