{"_id":"5e905e798ebc3e76876a2eab","slug":"bareilly-ghaziabad-student-leader-apologizes-for-viral-post-says-death-of-police-personnel-targeting-specific-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली की महिला दरोगा को हमले में शहीद बताकर डाली पोस्ट, बाद में छात्र नेता ने मांगी माफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली की महिला दरोगा को हमले में शहीद बताकर डाली पोस्ट, बाद में छात्र नेता ने मांगी माफी
Fri, 10 Apr 2020 05:25 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 10 Apr 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : ट्विटर
लॉकडाउन में फैलने वाली भ्रामक खबरें लोगों के लिए तो मुसीबत बन ही रही हैं, पुलिस को भी परेशान कर रही हैं। पुराने वीडियो को लोग वायरल कर माहौल खराब करना चाहते हैं, वहीं कुछ लोग वीडियो एडिटिंग कर सोशल साइट्स पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही एक मामले में गाजियाबाद के विद्यार्थी परिषद नेता ने ट्वीट कर बरेली में महिला इंस्पेक्टर वंदना तिवारी की हत्या होने की खबर वायरल कर दी।आरोप लगाया कि समुदाय विशेष के लोगों ने यह किया है।
विज्ञापन
बरेली पुलिस ने इसका खंडन किया और बताया की यह घटना मध्यप्रदेश से संबंधित है। बरेली से इसका कोई लेनादेना नहीं है इसके बाद नेता को माफी मांगनी पड़ी।
