फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly flood irrigation minister of information arrangements

सिंचाई मंत्री ने बरेली में बाढ़ इंतजामों की जानकारी की

Thu, 21 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 21 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने बरेली  सहित यूपी के  22 जिलों में बाढ़ की आशंका के चलते तैयारियों करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए मोटर बोट तथा अन्य उपकरणों के लिए धनराशि की मांग की। इनके लिए प्रशासन की ओर से पिछले माह प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन धनराशि नहीं मिली । बुधवार को लखनऊ स्थित योजना भवन में हुई समीक्षा बैठक में सिंचाई मंत्री  ने जिलाधिकारियों को मुख्य अभियंता, सिंचाई के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अन्य स्थानों से चिकित्सक तैनात करें। पशु चिकित्सालयों में भी गलाघोंटू और खुरपा बीमारियों के बचाव की कारगर व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि बिजली के पोलों से तार टूटकर गिरने से करंट न फैलने पाए। उन्होेंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील और अति संवेदनशील बांधो का नियमित रूप से निरीक्षण कराया जाए। बाढ़ चैकियों की भी लगातार निगरानी के निर्देश दिए।  डीएम ने बताया कि बरेली में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। राम गंगा का जल स्तर खतरे से काफी है। पिछले सप्ताह बारिश के कारण जल स्तर बढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed