फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly firing case accused made indecent remarks against CM Yogi

Bareilly: गोलीकांड के मुख्य आरोपी ने सीएम योगी पर की अभद्र टिप्पणी, क्षत्रिय महासभा ने एसएसपी से की शिकायत

Sat, 20 Sep 2025 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 11:23 AM IST
सार

गोलीकांड के मुख्य आरोपी चुन्नू पंडित पर सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
bareilly firing case accused made indecent remarks against CM Yogi
क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी (बायें), आरोपी चुन्नू पंडित (दायें) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बीते साल पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी चुन्नू पंडित ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी और क्षत्रिय समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। इज्जतनगर थाने में मामले की रिपोर्ट लिख ली गई। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर पाल सिंह के साथ शुक्रवार सुबह कई पदाधिकारी एसएसपी अनुराग आर्य से मिले। उनको बताया कि आदित्य उपाध्याय उर्फ चीकू पंडित उर्फ चुन्नू पंडित ने 16 सितंबर को सोशल मीडिया पर सीएम योगी और क्षत्रिय समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। कुछ संभ्रांत लोगों ने समझाया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

जातीय मतभेद फैलाने का आरोप 
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और क्षत्रिय दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, पर आदित्य उपाध्याय दूसरे धर्म के कुछ खुराफाती लोगों से दोस्ती के बाद जातीय मतभेद फैला रहा है। उन्होंने एसएसपी को बताया कि आदित्य उपाध्याय पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में एक गुट का मुख्य आरोपी था। गोलीकांड के बाद प्रशासन ने उसका होटल गिरा दिया था। इसके बाद से वह सत्तापक्ष के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए वीडियो बनाने लगा है। एसएसपी ने उनको कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed