फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly firing case accused History sheeter KP Yadav and Subhash Lodhi arrested in encounter

बरेली गोलीकांड: हिस्ट्रीशीटर केपी यादव और सुभाष लोधी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोली

Sun, 30 Jun 2024 08:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 08:37 AM IST
सार

बरेली गोलीकांड में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ में आरोपी केपी यादव और सुभाष लोधी को गिरफ्तार कर लिया। रिठौरा का सभासद केपी यादव हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Bareilly firing case accused History sheeter KP Yadav and Subhash Lodhi arrested in encounter
मुठभेड़ में दबोचे गए दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर 22 जून को हुए गोलीकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर केपी यादव व सीबीगंज क्षेत्र के बदमाश सुभाष लोधी को शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


केपी यादव रिठौरा का तो सुभाष लोधी सीबीगंज के अटरिंया गांव का रहने वाला है। एसपी सिटी राहुल भाटी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश कार से विलयधाम के पास से लदपुरा मार्ग की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने पीछा किया तो बिना नंबर की कार में सवार इन लोगों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी की तो ये फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली दोनों के पैर में लगी और वे वहीं गिर गए। तब उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनसे घटना को लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

चंदौसी में फरारी काट रहा था केपी
रिठौरा का सभासद व हिस्ट्रीशीटर केपी यादव संभल जिले के चंदौसी में एक रिश्तेदार के यहां शरण लेकर वक्त काट रहा था। चर्चा है कि बरेली पुलिस ने मुखबिरों के दम पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। केपी को शरण देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

बताया जा रहा है केपी और सुभाष लोधी दोनों ही अपने गुर्गों और रिश्तेदारों के संपर्क में थे। दोनों इंटरनेट कॉल के जरिये अपने लोगों से बातचीत कर रहे थे। एक करीबी रिश्तेदार ने केपी को अपने यहां शरण दे रखी थी। केपी ने अपने कारनामों से कई दुश्मन बना लिए हैं। 

Bareilly: गोलीकांड में नामजद भाजपा के पूर्व विधायक के भाई का रिसॉर्ट सील, बीडीए के अफसरों ने की कार्रवाई

वहीं, कुछ दोस्त भी उसकी स्टाइल से जलन रखते हैं। इन्हीं में से किसी ने पुलिस को उसके बारे में सटीक सूचना दे दी। चर्चा है कि बरेली पुलिस ने चंदौसी पुलिस से समन्वय कर केपी को धर दबोचा और उसे यहां ले आई। अब पुलिस केपी व गोलीकांड के आरोपियों को शरण देने वालों पर कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

हिस्ट्रीशीटर आबिद से मोर्चा लेकर चर्चा में आया था सुभाष लोधी
सुभाष लोधी सीबीगंज थाने के अटरिया गांव का निवासी है। उसके पड़ोस में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी का घर है। सुभाष उनके परिवार से ही जुड़ा है और उन्हीं के साथ भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय था। इस गांव के दूसरे हिस्ट्रीशीटर आबिद के खिलाफ करीब दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं। 

पूरनलाल और सुभाष लोधी ने आबिद के खिलाफ शिकायतें कीं तो कुछ और मुकदमे उस पर दर्ज किए गए। आबिद पर तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, उल्टा पूरनलाल और सुभाष में तलवारें खिंच गईं। पूरनलाल ने सुभाष लोधी पर कई मुकदमे दर्ज कराए। इस समय सुभाष पर करीब दस मुकदमे दर्ज हैं। फायरिंग मामले में होटल की सीसीटीवी फुटेज में सुभाष दिखाई दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed