फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Father kidnapped innocent son from school to teach wife a lesson

Bareilly : पत्नी को सबक सिखाने के लिए स्कूल से मासूम बेटे को पिता ने किया अगवा, पुलिस ने बताई अपनी थ्योरी

Mon, 26 Sep 2022 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 06:02 AM IST
सार

Bareilly : तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर लेने के मामले में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना गुलाबनगर बजरिया की पूजा को भारी पड़ा। पति उन्हें सबक सिखाने के लिए स्कूल की छुट्टी के बाद नानी के साथ घर लौट रहे उनके बेटे को अगवा कर ले गया।

विज्ञापन
Bareilly: Father kidnapped innocent son from school to teach wife a lesson
demo pic...

विस्तार

तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर लेने के मामले में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना गुलाबनगर बजरिया की पूजा को भारी पड़ा। पति उन्हें सबक सिखाने के लिए स्कूल की छुट्टी के बाद नानी के साथ घर लौट रहे उनके बेटे को अगवा कर ले गया। पूजा का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में सिर्फ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पांच दिन गुजरने के बावजूद बेटे को तलाश करने की भी कोई कोशिश नहीं की।

विज्ञापन


किला के गुलाबनगर बजरिया इलाके में रहने वाली पूजा गर्ग के मुताबिक मुख्य डाकघर के पास मौजमपुर में रहने वाले उनके पति सुमित गर्ग से उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि सुमित ने गैरकानूनी तौर पर फरीदपुर इलाके में रहने वाली एक युवती से दूसरी शादी कर ली है और इसी वजह से उन्हें जान से मार देना चाहता है। दो महीने से वह अपने मायके में रह रही हैं। 
विज्ञापन


पूजा ने बताया कि उनका बेटा शिवांश (4) प्रेमनगर इलाके में प्योर इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता है। 21 सितंबर को उनकी मां किरन रस्तोगी शिवांश को छुट्टी के समय स्कूल से गई थीं। स्कूल से शिवांश को लेकर निकलते ही चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ आया सुमित उनकी मां से शिवांश को छीनने लगा। विरोध करने पर उसने गालीगलौज करते हुए उनकी मां को धक्का देकर गिरा दिया और शिवांश को लेकर भाग गया। उनकी मां से धक्कामुक्की करते हुए सुमित ने शिवांश को भी मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद उन्होंने 21 सितंबर को ही अपने बेटे की जान को खतरा बताते हुए प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की। उनके बेटे को तलाश करने की भी अब तक कोई कोशिश नहीं की।

वीडियो कर रहा है मां के आरोपों की पुष्टि
स्कूल से बच्चे को अगवा कर ले जाने के पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें पूजा का बेटा, उनकी मां किरन और भतीजी नव्या दिखाई दे रही है। वीडियो में सुमित उनसे झगड़ता और फिर शिवांश को छीनता दिख रहा है। किरन उससे बच्चे को वापस लेने का प्रयास कर रही हैं लेकिन सुमित जबरन बच्चे को छीनकर भाग निकलता है।

उसका पीछा करते हुए किरन और नव्या सड़क पर जोर से गिरती दिख रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने पांच दिन से शिवांश को तलाश करने की कोशिश नहीं की। पूजा का कहना है कि उनके पति सुमित ने जिस महिला से दूसरी शादी की है, वह भी इस घटना के बाद घर नहीं पहुंची है। सुमित हेकड़ किस्म का शख्स है और बेटे को जान का नुकसान हो सकता है। 

दो महीने पहले दर्ज कराया था गैरकानूनी शादी करने का केस
पूजा की ओर से पति सुमित के खिलाफ थाना किला में दो महीने पहले भी एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया था कि बैंक जॉब की तैयारी के लिए वह तिलहर की एक कोचिंग में पढ़ने गई थीं। सुमित वहां शिक्षक था, उसने प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाए और फिर कानून से बचने के लिए शादी कर ली। शादी में 12 लाख खर्च कराने के बावजूद वह 20 लाख रुपये कैश मांगने लगा। 2018 में उन्हें घर से निकाल दिया और फिर फरीदपुर की युवती को भगा ले गया। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर जबरन सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। तभी से वह मायके में रह रही हैं। 


बच्चे को उसका पिता ले गया है। पति-पत्नी का तलाक नहीं हुआ है और न कोर्ट ने मां को बच्चे की कस्टडी दी है। लिहाजा अपहरण का मामला नहीं बनता। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
 - वीरेंद्र, थाना प्रभारी प्रेमनगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed