फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Due to electoral rivalry, the newly elected panchayat member bhabhi was beaten to death

बरेली : चुनावी रंजिश के चलते नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य की भाभी की पीट पीटकर हत्या

Thu, 06 May 2021 01:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एजेंसी, बरेली 
एजेंसी, बरेली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 06 May 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Bareilly: Due to electoral rivalry, the newly elected panchayat member bhabhi was beaten to death
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद से प्रदेश के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। बरेली जिले में कथित चुनावी रंजिश के चलते क्षेत्र पंचायत की नवनिर्वाचित सदस्य (बीडीसी मेंबर) की भाभी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे, फरसे चले, खूनी संघर्ष हुआ जिससे करीब 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात जिले के थाना भुता के भंडरिया गांव में कथित रूप से पंचायत चुनाव को लेकर उत्पन्न रंजिश में दो पक्षों में लड़ाई हुई है जिसमे एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य मीना देवी के पति छतरपाल ने पुलिस को बताया सदस्य उनकी पत्नी की भाभी गीता (40) को गांव के ही प्रधान प्रत्याशी मुनीश गंगवार और सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी योगेंद्र व अन्य लोगो ने घर मे घुसकर लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी। छतरपाल ने बताया कि पंचायत चुनाब में भंडरिया भगनापुर से उनकी पत्नी मीना देवी सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद के लिये गांव के ही मुनीश के खिलाफ खड़ी हुई थीं और चुनाव जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी बात से नाराज मुनीश व अन्य लोग बुधवार की रात उनके घर घुस आये और लाठी डंडों से उनके परिवार के सदस्यों को पीटने लगे। छतरपाल ने बताया कि इस हमले में गीता घायल हो गईं और उनकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। छतरपाल ने बताया कि इस घटना में उनकी पत्नी व सदस्य क्षेत्र पंचायत मीना को भी चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed