फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Division defeated Agra 5-0.

Bareilly News: बरेली मंडल ने आगरा को 5-0 से हराया

Sun, 02 Aug 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Division defeated Agra 5-0.
बरेली। मऊ में आयोजित जूनियर बालक स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन मुकाबले में शनिवार को बरेली मंडल ने आगरा मंडल की टीम को 5-0 से मात दी। एक से आठ अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विजयी आगाज से टीम के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

मुकाबले में बरेली की टीम मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरी। दूसरे ही मिनट में मोहम्मद आदिल ने अपनी बेहतरीन ड्रिबलिंग से आगरा के तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए लव सोनकर को सटीक पास दिया। लव ने बिना किसी गलती के इसे गोल पोस्ट में डालकर बरेली को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद आगरा की टीम ने भी कुछ अच्छे मूव बनाए और दर्शकों की तालियां बटोरीं, लेकिन बरेली की रक्षापंक्ति के सामने उनकी एक न चली।
विज्ञापन

28वें मिनट में रुद्राक्ष से मिले पास पर आर्यन ने पेनाल्टी एरिया के बाहर (18 गज) से एक जोरदार शॉट लगाया। विरोधी गोलकीपर के हाथ को छूती हुई गेंद सीधे जाल में जा उलझी और बरेली ने अपनी बढ़त को 2-0 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफ टाइम के बाद बरेली के गोलकीपर प्रियांशल कुमार ने दो शानदार गोल बचाकर टीम में नया जोश भर दिया। डिफेंडर सिद्धार्थ और रिहान ने भी अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए आगरा के फॉरवर्ड खिलाड़ियों को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया।

40वें, 49वें और 59वें मिनट में मोहम्मद आदिल, नीरज और आनंद राज सैनी ने लगातार गोल दागकर बरेली की 5-0 से एकतरफा जीत सुनिश्चित कर दी। टीम के कोच अविनाश शर्मा ने इस जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed