फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Delhi Passenger cancelled due to a block at Ghaziabad yard; nine other trains also affected.

Bareilly News: गाजियाबाद यार्ड में ब्लॉक के चलते बरेली-दिल्ली पैसेंजर निरस्त, नौ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित

Tue, 15 Sep 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 15 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Delhi Passenger cancelled due to a block at Ghaziabad yard; nine other trains also affected.
बरेली। गाजियाबाद यार्ड में मंगलवार से 21 सितंबर तक ओएचई और कांट्रेक्ट वायर बदलने के दौरान अलग-अलग समय पर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 11 ट्रेनें प्रभावित होंगी। दिल्ली-बरेली पैसेंजर को दोनों ओर से निरस्त कर दिया गया है। अन्य गाड़ियों को देरी से और रास्ते के स्टेशनों पर नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को 16, 18 और 20 सितंबर और 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर को 17, 19 और 21 सितंबर को निरस्त किया गया है। 13065 हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस को 17 सितंबर और 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार एक्सप्रेस को 15, 17 और 19 सितंबर को परिवर्तित रूट मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, टपरी, मेरठ, गाजियाबाद होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस 16, 18 और 20 सितंबर को टनकपुर से 90 मिनट की देरी से रात 7:50 बजे चलाई जाएगी। 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 70 मिनट और 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित समय से 50 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को 16, 18 और 20 सितंबर को मुरादाबाद स्टेशन पर 40 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा। तीन अन्य ट्रेनों को भी रास्ते के स्टेशनों पर 25-25 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रीगण असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले रेलवे के अधिकृत एप या वेबसाइट पर अपनी गाड़ी की स्थिति को जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed