फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly defeated Rampur and won the friendly cricket match by 9 wickets

बरेली ने रामपुर को हराया: मैत्री क्रिकेट मैच में सीडीओ ने खेली आतिशी पारी, एसएसपी ने लगाया विजयी छक्का

Mon, 06 Jan 2025 04:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 04:56 PM IST
सार

बरेली बनाम रामपुर एडमिनिस्ट्रेशन के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें बरेली की तरफ से कप्तानी पारी खेलते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने छक्का लगाकर जीत दिलाई। सीडीओ जगप्रवेश ने नाबाद 55 रन बनाए। 

विज्ञापन
Bareilly defeated Rampur and won the friendly cricket match by 9 wickets
टीम के साथ कप्तान अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआरएमएस खेल मैदान में रविवार को बरेली बनाम रामपुर एडमिनिस्ट्रेशन के मध्य मैत्री मुकाबला खेला गया। बरेली के कप्तान अनुराग आर्य ने जोगिंद्र की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई।

विज्ञापन


एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बरेली टीम के कप्तान अनुराग आर्य ने टॉस जीतकर रामपुर टीम के कप्तान जोगिंद्र कुमार को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। इसमें एई पीडब्ल्यूडी अभिषेक यादव के साथ कप्तान जोगेंद्र कुमार ओपनिंग करने के लिए मैदान में उतरे। 
विज्ञापन


गेंदबाजी करते हुए सीडीओ जगप्रवेश ने दूसरे ओवर में अभिषेक को तीन रन पर ही आउट कर दिया। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से जगप्रवेश ने रामपुर के सिटी मजिस्ट्रेट संदीप वर्मा को हिमांशु गंगवार के हाथ कैच करवाकर रामपुर की टीम का दूसरा विकट लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर के कप्तान ने बनाए 66 रन
सीनियर असिस्टेंट नीरज सिंह ने 28 गेंदों पर 36 रन बनाकर कप्तान का साथ निभाया, लेकिन सुमित चौहान की गेंद पर हिमांशु को कैच दे बैठे। पिच की दूसरी ओर शुरुआत से टिके हुए कप्तान जोगिंद्र कुमार ने छह चौकों के साथ 64 गेंदों पर 66 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में पांच विकेट पर 149 पर पहुंचाया। 

UP: बरेली में लेखपाल से बरामद हुए रिश्वत के नोट हेड कांस्टेबल ने बदले, कोर्ट में बोला- चूहों ने कुतर दिए

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आए बरेली टीम के कप्तान अनुराग आर्य और विदित कुमार की जोड़ी ने पहले पांच ओवर में ही 50 बना लिए। तेजी से रन बनाने के लालच में विदित ने मानवेंद्र की गेंद पर मनीश को कैच दे दिया। विदित ने दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 18 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। 

सीडीओ ने खोली आतिशी पारी 
इसके बाद सीडीओ जग प्रवेश ने मैदान में आकर अनुराग आर्य का साथ देना शुरू किया। मैच के 16 वें ओवर में कप्तान जोगिंद्र कुमार के सामने स्ट्राइक लेने कप्तान अनुराग आर्य पहुंचे। मुकाबला जीतने के लिए छह रन की जरूरत पर दर्शकों की मांग पर अनुराग ने जोगिंद्र की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसमें अनुराग आर्य ने 39 गेंद पर चार चौके, एक छक्के के साथ 38 रन व जग प्रवेश ने 40 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 55 रन नाबाद बनाए।

एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सीओ प्रथम संदीप जायसवाल और विदित कुमार ने अपनी बेहतरीन कमेंट्री से खिलाड़ियों और दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, मनीष सिंह, अनुज शर्मा, शंकरपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed