फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Corona infection confirmed in seven migrants

बरेली : सात प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Sun, 24 May 2020 10:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bareilly: Corona infection confirmed in seven migrants
demo pic - फोटो : demo pic

चार दिन पहले अस्पताल में मरे एक बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
विज्ञापन

एक ही दिन में आठ मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

बरेली। कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जयपुर और मुंबई से लौटे सात प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चार दिन पहले एक निजी अस्पताल में दम तोड़ चुके एक बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आईवीआरआई से रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों के परिजन को क्वारंटीन कर दिया है। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि रविवार को आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बरेली शहर के किला साहूकारा मठिया निवासी बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनकी चार दिन पहले 20 मई को स्टेडियम रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। इसके अलावा मुंबई से वापस आए मझगवां के अलीगंज का एक युवक, आंवला के रामनगर का एक युवक, सिरौली का एक युवक, जयपुर से वापस आए फरीदपुर के फरखपुर की 50 वर्षीय महिला, उसके परिवार की दस वर्षीय किशोरी और उसके चाचा में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

साथ ही दिल्ली की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला 20 मई को बरेली होकर गोंडा जा रही थी, प्रसव पीड़ा होने पर उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरीदपुर, रामनगर, मझगवां के संक्रमितों को बदायूं उझानी कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रसूता को कोविड-19 लेवल-2 के निजी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed