{"_id":"67c0860a4ddd627d070f0aa4","slug":"bareilly-constable-dismissed-for-being-absent-from-duty-for-1363-days-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही को किया बर्खास्त, बिना बताए 1363 दिन रहा गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही को किया बर्खास्त, बिना बताए 1363 दिन रहा गैरहाजिर
Thu, 27 Feb 2025 09:13 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:13 PM IST
सार
बरेली में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के कारण एक सिपाही को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। बिना बताए 1363 दिन गैरहाजिर रहने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही सचिन तोमर को बर्खास्त कर दिया है। बिना कोई सूचना दिए लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और अनुशासनहीनता करने पर उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सचिन तोमर 12 जनवरी 2024 को बिना उच्च अधिकारियों को सूचना दिए चला गया था। इससे पूर्व वह वर्ष 2020 में ड्यूटी से बिना अवकाश/अनुमति के 180 दिन तक गैरहाजिर रहा। इसी तरह 2022-23 में 544 दिन और वर्ष 2023 में 229 दिन गैरहाजिर रहने पर उस पर कार्रवाई भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
इसके बावजूद सिपाही ने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया। वह अपने सेवाकाल में 1363 दिन गैरहाजिर रहा। उसके खिलाफ कराई गई जांच के बाद एसएसपी ने बृहस्पतिवार को उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन