{"_id":"6907b5cbde46a922bd05dd02","slug":"bareilly-colleges-womens-hostel-will-now-start-from-november-6-preparations-are-in-full-swing-bareilly-news-c-4-vns1074-758155-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज का महिला छात्रावास अब छह नवंबर से होगा शुरू तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज का महिला छात्रावास अब छह नवंबर से होगा शुरू तैयारी तेज
Mon, 03 Nov 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में छात्राओं की आवासीय समस्या को दूर करने के लिए तैयार हो रहा आधुनिक महिला छात्रावास अब छह नवंबर से शुरू होने जा रहा है। हॉस्टल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका हैै। छात्रावास में प्रवेश के लिए आयोजित काउंसलिंग में 12 छात्राओं ने अपने जरूरी कागजात जमा कर प्रवेश लिया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, अब तक कुल 30 छात्राओं ने इस नए छात्रावास के लिए आवेदन किया है।
प्राचार्य प्रो. ओपी रॉय ने बताया कि छात्रावास का काम लगभग पूरा हो चुका है। शौचालय में टाइल्स लगाने का काम और छात्राओं के लिए आवश्यक फर्नीचर जैसे बेड आदि तैयार किए जाने का भी कार्य पूरा हो चुका है। यह पहल उन छात्राओं के लिए बड़ी सुविधा लेकर आएगी, जो जिले से बाहर से आकर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करती हैं। वहीं दीपावली के अवकाश के कारण इसे पूरी तरह से छात्राओं के लिए एक नवंबर से खोला जाना था, लेकिन पुलिस भर्ती परीक्षा और पांच को गंगा मेला के कारण अवकाश रहेगा। इसके चलते अब छह नवंबर को छात्राओं के लिए छात्रावास को पूरी तरह से खोला जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास परिसर में वाईफाई, हिंदी और अंग्रेजी अखबार और एलसीडी की व्यवस्था की जाएंगी। कॉलेज की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. बीनम सक्सेना ने बताया कि छात्रावास को सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक संपूर्ण और आरामदायक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। छात्राओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा किया, जिसके तहत छात्रावास में जल्द ही एक विशेष रिक्रिएशन रूम तैयार किया जाएगा। इस रूम में कैरम, शतरंज जैसे मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे, जिससे छात्राएं पढ़ाई के तनाव से दूर रह सकेंगी।