फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College team winner in women's badminton competitionBareilly College team winner in women's badminton competition

Bareilly News: महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरेली कॉलेज की टीम विजेता

Fri, 05 Dec 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College team winner in women's badminton competitionBareilly College team winner in women's badminton competition
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बृहस्पतिवार को आयोजित अंतर महाविद्यालयीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को सिर्फ पांच टीमें ही पहुंचीं। प्रतियोगिता में बरेली कॉलेज विजेता बना। एसएस कॉलेज शाहजहांपुर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन आगामी नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने किया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के अथक प्रयास के साथ-साथ उनके कोच और परिवार के समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन

कुलसचिव हरीश चंद और परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों और अधिकारियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में सह-क्रीड़ा सचिव डॉ. विजय सिंहल, सहायक क्रीड़ा सचिव डॉ. इंद्रप्रीत कौर और डॉ. इरम नईम, परिसर क्रीड़ा सचिव डॉ. नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed