{"_id":"67fadc5b34cc1c9592024c22","slug":"bareilly-college-student-consumed-poison-condition-worsens-bareilly-news-c-4-bly1015-617701-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में छात्रा ने खाया जहर, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में छात्रा ने खाया जहर, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, तनाव में थी छात्रा
बरेली। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएससी की छात्रा ने बरेली कॉलेज परिसर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से परिवार वाले उसे मिनी बाइपास स्थित एक अस्पताल में ले गए। उसकी हालत में सुधार है।
19 वर्षीय युवती बरेली कॉलेज में पढ़ाई करती है। वह शनिवार को भी रोज की तरह कॉलेज पहुंची थी। उसने सुबह 11 बजे कॉलेज परिसर में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद किनारे से बैठ गई। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद छात्रों और शिक्षकों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तो फौरन कॉलेज प्रशासन को बताया।
सूचना पर बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय आए तो पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। छात्रा के परिजनों को भी बुलाया गया। बारादरी थाना प्रभारी ने परिजनों व छात्रा से बात की। जांच में खास वजह स्पष्ट न हो सकी। हालांकि परिजनों ने छात्रा की भाई से कहासुनी होने की बात स्वीकारी तो कॉलेज स्तर पर छात्रा की एक साथी से विवाद की बात का पता लगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई आरोप या तहरीर अभी नहीं दी गई है। ब्यूरो