{"_id":"669c522ab8d1a1777202bb67","slug":"bareilly-college-released-the-third-cutoff-of-bba-bareilly-news-c-4-lko1018-443178-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज ने जारी की बीबीए की तीसरी कटऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज ने जारी की बीबीए की तीसरी कटऑफ
Sun, 21 Jul 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज की ओर से शनिवार को बीबीए की तीसरी कटऑफ जारी की गई। विद्यार्थी प्रवेश के लिए 22 और 23 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ. एपी सिंह के अनुसार बीबीए प्रथम वर्ष की तीसरी ओपन कैटेगरी की कटऑफ 72.63 से 71.60 प्रतिशत, सामान्य महिला की 66.42 से 64.21 प्रतिशत, ओबीसी की 67.48 से 65.03 प्रतिशत व ओबीसी महिला की 63.19 से 62.37 प्रतिशत निर्धारित की गई है। वहीं, बीबीए और बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ में आए विद्यार्थी, जो प्रवेश से छूट गए थे। उन्हें 21 जुलाई तक प्रवेश का अंतिम अवसर दिया गया है।
मुख्य प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा के अनुसार बीए की तीसरी कटऑफ में सामान्य महिला की 61.93 से 59.25 प्रतिशत तक, ओबीसी ओपन में 64 से 60.64 प्रतिशत, ओबीसी महिला में 60.53 से 59.50 प्रतिशत, एससी ओपन में 55.53 से 50 प्रतिशत, एससी महिला में 49.80 से 45.39 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इसमें 22 जुलाई तक प्रवेश होंगे। बीएससी (जीव विज्ञान) की तीसरी कटऑफ में सामान्य महिला की 72.78 से 70.68 प्रतिशत तक, ओबीसी ओपन में 75.25 से 73.30 प्रतिशत, ओबीसी महिला में 73.21 से 72.39 प्रतिशत, एससी ओपन में 68.82 से 64.62 प्रतिशत, एससी महिला में 64.21 से 62.37 प्रतिशत व ईडब्ल्यूएस की 59.30 से 54.39 प्रतिशत है। इसमें 21 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। आवेदक समस्या होने पर सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सेमिनार कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। फीस भुगतान फेल होने पर चार घंटे बाद लॉगिन कर फीस कन्फर्मेशन पर क्लिक करें। समस्या का निवारण नहीं होने पर फीस रसीद का स्क्रीनशॉट लेकर सेमिनार कक्ष संपर्क करें।