{"_id":"5f3450b18ebc3e3d032f8c25","slug":"bareilly-college-more-than-one-thousand-registrations-in-three-daysbareilly-college-more-than-one-thousand-registrations-in-three-days-bareilly-news-bly4160592126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज: तीन दिन में एक हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज: तीन दिन में एक हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज सहित अन्य डिग्री कॉलेजों में स्नातक की कक्षाओं के लिए 10 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जो 20 अगस्त तक होने हैं। शुरूआत में वेबसाइट के हैंग और धीमे चलने के दिक्कत आ रही थी लेकिन अब स्थिति सामान्य होने से रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ गई है। अकेले बरेली कॉलेज में तीन दिन में एक हजार से ज्यादा पंजीकरण हो गए हैं।
बीए, बीएससी और बीकॉम इन तीनों की कक्षाओं के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। पहले दिन वेबसाइट खुलने में देरी और हैंग होने से छात्र परेशान थे लेकिन अब यह दिक्कत खत्म होने से पंजीकरण भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। बरेली कॉलेज के प्रवेश नियंत्रक डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि अब तक एक हजार से ज्यादा छात्रों ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है। गौरतलब है कि 25 अगस्त को मेरिट जारी करने के साथ चयनित छात्रों के मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना भेजी जाएगी। ये छात्र 10 सितंबर तक प्रवेश लेकर फीस जमा कर सकते है।

बरेली कॉलेज में स्नातक में इतनी हैं सीटें
- बीए - 1840
- बीकॉम - 1040
- बीएससी पीसीएम ग्रुप -880
- बीएससी जेडबीएम ग्रुप-720