{"_id":"6aa460da08f3e0415c0692d0","slug":"bareilly-college-library-to-be-modernized-automated-system-to-be-implemented-bareilly-news-c-4-bly1015-965049-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज के पुस्तकालय का होगा आधुनिकीकरण, स्वचालित प्रणाली लागू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज के पुस्तकालय का होगा आधुनिकीकरण, स्वचालित प्रणाली लागू होगी
Sat, 12 Sep 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज की पुस्तकालय एवं बुक बैंक सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में विद्यार्थियों को बेहतर पुस्तकालय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। पुस्तकालय के आधुनिकीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समिति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत संचालित सभी सेमेस्टरों की आवश्यक पुस्तकें अतिशीघ्र मंगवाने का निर्णय लिया है। यह कदम परीक्षा की तैयारी में भी सहायक होगा। रीडिंग रूम में विद्यार्थियों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था के लिए 50-50 अतिरिक्त कुर्सियां भी मंगवाई जाएंगी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी सेमेस्टरों के लिए आवश्यक पुस्तकें जल्द ही मंगवाई जाएंगी। इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। समिति ने पुस्तकालय को पूर्ण रूप से स्वचालित किए जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति दी। इस स्वचालन से पुस्तक निर्गमन-वापसी की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। पुस्तक खोजना भी अधिक सुविधाजनक बनेगा।
विज्ञापन
सदस्यता प्रबंधन और रिकॉर्ड रखना भी प्रभावी तरीके से हो पाएगा। इन निर्णयों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। पुस्तकालय समिति में प्राचार्य प्रो. ओपी राय, पुस्तकालय अध्यक्ष शकुंतला, उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा, डीएसडब्ल्यू एमबी कलहंस व अन्य मौजूद रहे।