{"_id":"6a39955322d70201b5075d39","slug":"bareilly-college-counseling-for-five-subjects-held-in-the-seminar-hall-bareilly-news-c-4-bly1053-910807-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज : सेमिनार हॉल में हुई पांच विषयों की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज : सेमिनार हॉल में हुई पांच विषयों की काउंसलिंग
Tue, 23 Jun 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को चार विषयों की प्रवेश प्रक्रिया एक ही छत के नीचे सेमिनार हॉल में हुई, जिसके चलते सेमिनार हॉल में लगातार छात्र-छात्राओं की आवाजाही बनी रही। कई विद्यार्थी भीड़ की वजह से परेशान भी हुए तो कई को एक छत के नीचे काउंसलिंग होने से इधर-उधर नहीं भागना पड़ा। अभी तक सभी विषयों की काउंसलिंग अलग-अलग विभागों में होती थी।
दूसरी ओर सोमवार को भी एडमिशन के जाल में फंसाने व जल्दी काम कराने का लालच देने के लिए कथित छात्र नेता सक्रिय रहा। शिकायत पहुंचने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य सक्रिय हुए, बताया जा रहा है कि कथित छात्रनेता अरबी का विद्यार्थी भी रहा है। जो प्रवेशार्थियों को जल्द काम कराने का लालच लेकर सेमिनार हॉल के बाहर आवाजाही में सक्रिय रहे।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर कथित छात्रनेता को हटा दिया गया है। साथ ही जो प्रवेशार्थी उसके साथ थे उन्हें भी चेतावनी दे दी गई है। अब दोबारा कथित छात्रनेता नहीं दिखाई देगा।
विज्ञापन
बीए में विषय लेने के लिए विवि ने संशोधित की सूची : प्रवेश प्रभारी प्रो. अजय कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से बीए में विषय चयन के लिए प्रवेशार्थी असमंजस में थे। अपने विषय बदलने के लिए अनुरोध भी कर रहे थे, सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद प्रवेशार्थियों को एक मौका अपने विषय बदलने के लिए दिया गया। इसलिए अब तक फीस जमा करने में अभ्यर्थियों की संख्या कम रही है। अब तक बरेली कॉलेज में स्नातक में कुल 900 प्रवेशार्थियों ने फीस जमा की है।