{"_id":"59e26ba64f1c1b6e548b7567","slug":"bareilly-college-beat-rasm-dhampur-by-defeating-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज ने आरएएसएम धामपुर को हराकर जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज ने आरएएसएम धामपुर को हराकर जीता फाइनल
बरेली।
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
वालीबाल मैच
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को खेली गई पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता बरेली कॉलेज के नाम रही। बरेली कॉलेज ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में आरएसएम कॉलेज धामपुर को 3-1 से हरा दिया। प्रतियोगिता में बरेली और मुरादाबाद मंडल के 17 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।
इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबले में आरएसएम धामपुर ने जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर को 2-0 से और बरेली कॉलेज बरेली ने साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद को रोचक मुकाबले में 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल की जंग बरेली कॉलेज ने जीती। हर टीम को दो-दो मुकाबले खेलने को मिले। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली और आयोजन सचिव डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ. हेम कुमार गौतम, ओपी मिश्रा, संजीव आदि का सहयोग रहा।
16 को होगा फिजिकल टेस्ट
प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का 16 अक्तूबर को फिजिकल टेस्ट होगा। फिजिकली फिट खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की टीम में चुना जाएगा।
विज्ञापन
लीग मुकाबलों के परिणाम
आरएसएम कॉलेज धामपुर ने जीएस कॉलेज डिलारी मुरादाबाद को 2-0 से हराया
महाराजा अग्रसेन बरेली ने देवता कॉलेज बिजनौर को 2-0 से हराया
राजकीय कॉलेज आंवला ने राजकीय रजा कॉलेज रामपुर को 2-1 से हराया
जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर ने आर्य खाजानो देवी बिजनौर को 2-0 से हराया
विश्वविद्यालय कैंपस ने हिंदू कॉलेज मुरादाबाद को 2-1 से हराया
साहू जैन नजीबाबाद ने एसएम कॉलेज चंदौसी को 2-0 से हराया
बरेली कॉलेज बरेली ने राजकीय कॉलेज बीसलपुर को 2-0 से हराया
विवेकानंद कॉलेज दरवाड़ा ने एपीएम उझानी को 2-0 से हराया
आरएसएम धामपुर ने महाराजा अग्रसेन बरेली को 2-1 से हराया
जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर ने राजकीय कॉलेज आंवला को 2-0 से हराया
साहू जैन नजीबाबाद को विवि कैंपस को 2-0 से हराया
बरेली कॉलेज ने विवेकानंद दरवाड़ा को 2-0 से हराया