{"_id":"5df158d88ebc3e87b84dd4f4","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly387590880","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज- शोहदों संग छात्रा के पीछे पड़ा सहपाठी, 15 दिन के लिए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज- शोहदों संग छात्रा के पीछे पड़ा सहपाठी, 15 दिन के लिए सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज का एक छात्र दो अन्य शोहदों के साथ कॉलेज की ही छात्रा के पीछे पड़ गया। कॉलेज आते-जाते उसका पीछा करने लगा। छात्रा की शिकायत पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने बुधवार को घेराबंदी कर शोहदों को दबोच लिया। तलाशी में छात्र के बैग से नुकीला पंजा (निकिल डस्टर) समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं तो प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उसकी जमकर पिटाई की। उसे 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। उसके अभिभावकों को भी कॉलेज बुलाया गया है। वहीं, अन्य दोनों आरोपियों को माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया। कॉलेज प्रशासन मामले की रिपोर्ट पुलिस को भेजने की तैयारी कर रहा है।
घटना बुधवार पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे की है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के पास पहुंची फरीदपुर निवासी बीए की छात्रा ने दो लड़कों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे फरीदपुर से ही उसके पीछे लगे हैं। उनका एक अन्य साथी भी है। तीनों मिलकर अक्सर उसका पीछा करते हैं। शिकायत के बाद छात्रा चली गई। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के डॉ. रमेश त्रिपाठी, डॉ. रविंद्र यादव, डॉ. सूरज साहू, योगेश शर्मा आदि से घेराबंदी कराके तीनों लड़कों को पकड़वा लिया। पूछताछ में सामने आया कि उनमें से एक रेहान फरीदपुर में ही मौलवी की पढ़ाई कर रहा है। उसका साथी भी फरीदपुर इलाके का ही है, जबकि कामरान बरेली कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है। पूछताछ में कामरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड को गुमराह करने लगा तो उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें निकिल डस्टर, चॉकलेट और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इस पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उसकी पिटाई कर उसे 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। वहीं, अन्य दोनों आरोपियों को माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया। अब इस मामले में कॉलेज प्रशासन पुलिस को रिपोर्ट देने की तैयारी कर रहा है।
शर्मसार हुए पिता और भाई
चीफ प्रॉक्टर ने कामरान के अभिभावकों को बुलवाया तो उसके पिता और भाई पहुंचे। कामरान की करतूत पर शर्मिंदा होते हुए उन लोगों ने माफी मांगी और भविष्य में उस पर नजर रखने की बात कही।
विज्ञापन
छात्रा की शिकायत पर आरोपी छात्र को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उसके बैग से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस को भेजी जा रही है। - डॉ. वंदना शर्मा, चीफ प्रॉक्टर