फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college

बरेली कॉलेज- डीएम से आज मिलेंगे देवमूर्ति, रखेंगे अपना पक्ष

Wed, 13 Nov 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
बरेली। बरेली कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर मची उठापटक के बीच सचिव देवमूर्ति बुधवार को डीएम नितीश कुमार से मुलाकात करेंगे। हालांकि देवमूर्ति ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह कॉलेज में चल रहे विवाद के संबंध में उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य पद की जिम्मेदारी डॉ. अनुराग मोहन को मिलने के बाद से ही बरेली कॉलेज की राजनीति गर्म हो गई है। डॉ. पूर्णिमा अनिल ने खुद को डॉ. अनुराग मोहन से वरिष्ठ बताते हुए प्राचार्य पद पर अपना दावा ठाेंका है। उनकी शिकायत पर पूर्व डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह डॉ. अनुराग मोहन को चार्ज देने की प्रक्रिया गलत ठहरा चुके हैं। उसी आधार पर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने डीएम को बरेली कॉलेज में स्थापन्न प्राचार्य नियुक्त कर बोर्ड ऑफ कंट्रोल की बैठक बुलाने को कहा है। कमिश्नर के इस आदेश के बाद से ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को डॉ. पूर्णिमा अनिल ने डीएम से मिलकर अपना पक्ष रखा तो अब बुधवार को सचिव देवमूर्ति ने भी डीएम से मिलने का समय ले लिया। देवमूर्ति का कहना है कि यह उनकी औपचारिक मुलाकात है, लेकिन अगर वह कोई सवाल करेंगे तो उसका जवाब दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैनेजमेंट कमेटी का मामला कोर्ट में होने के चलते बैठक नहीं बुलाई जा सकती है। मगर चर्चा है कि वह अपने साथ तमाम दस्तावेजों का पुलिंदा लेकर डीएम से मिलने की तैयारी में हैं, जिनमें पूर्व में डीएम को अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed