{"_id":"5d8bc5438ebc3e01665e48d2","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3776195164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज- जांच कमेटी को आज जवाब देंगे डॉ. आरिफ नदीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज- जांच कमेटी को आज जवाब देंगे डॉ. आरिफ नदीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में गणित विभाग का मामला लगातार लंबा खिंचता जा रहा है। करीब 15 दिन होने के बावजूद इस मामले की अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। अब बृहस्पतिवार को आरोपों में फंसे एसोसिएट प्रो. डॉ. आरिफ नदीम जांच कमेटी के समक्ष अपना जवाब प्रस्तुत करेंगे। वहीं समाजशास्त्र और एडमिशन प्रकरण में भी बुधवार को कमेटी नहीं बैठी, अब यह बैठक आज बृहस्पतिवार को होगी।
गणित विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह ने साथी शिक्षक डॉ. आरिफ नदीम पर अभद्रता और उत्पीड़न के आरोप लगाकर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा से शिकायत की थी। इस मामले की जांच डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. अनीता सिंह कर रही हैं। 11 सितंबर को हुई घटना को लगभग 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। अब बृहस्पतिवार को डॉ. आरिफ जांच कमेटी को अपने बयान देंगे। वहीं, समाजशास्त्र विभाग में छात्रा और डॉ. उमाचरन के आरोपों की जांच के लिए कमेटी की बैठक बुधवार को नहीं हो सकी। एलएलबी में फर्जी एडमिशन प्रकरण की जांच कमेटी भी बुधवार को नहीं बैठी। डॉ. पूर्णिमा अनिल ने बताया कि इन दोनों ही मामलों को लेकर बृहस्पतिवार को कमेटी बैठेगी और जांच शुरू करेगी।