{"_id":"5d49dae88ebc3e6cfd18a011","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3714489102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पढ़ाई शुरू, आईडी कार्ड बिना नहीं मिलेगी कॉलेज में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पढ़ाई शुरू, आईडी कार्ड बिना नहीं मिलेगी कॉलेज में एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में ग्र्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बुधवार से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने बिना हो हल्ले के शिक्षण कार्य शुरू कराने के लिए सभी विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी स्टूडेंट्स को आईडी कार्ड लेकर कॉलेज आने को कहा है, बिना आईकार्ड कॉलेज में एंट्री नहीं मिलेगी।
हाल ही में हुए छात्र नेताओं के हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन अलर्ट हो गया है। ऐसे में बुधवार को शुरू होने वाले नए सत्र में कॉलेज में प्रत्येक छात्र को आईडी कार्ड लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि नए सत्र के पहले दिन से ही आईडी कार्ड की चेकिंग व्यवस्था लागू होने से भविष्य में इसके सकारात्मक प्रभाव दिखाई देंगे। इस प्रक्रिया से अराजक तत्व का प्रवेश पर अंकुश लगेगा और शिक्षण कार्य सुचारू रुप से हो सकेगा।