{"_id":"5d48895e8ebc3e6d007e068a","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3713369177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज- जांच को पहुंचे विवेचक, मुख्य प्रवेश समन्वयक के लिए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज- जांच को पहुंचे विवेचक, मुख्य प्रवेश समन्वयक के लिए बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रनेता से विवाद के मामले में जांच शुरू हो गई है। सोमवार को बरेली कॉलेज पहुंचे विवेचक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन के बयान दर्ज किए।
बरेली कॉलेज में पिछले दिनों छात्रनेता मोहित कुमार सिंह का मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन से विवाद हो गया था। इसमें छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर डॉ. अनुराग मोहन के खिलाफ एससी-एसटी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद शिक्षकों ने प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी तो डॉ. अनुराग मोहन की ओर से छात्रनेता मोहित कुमार सिंह समेत 20-25 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अब इस मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। सोमवार को बारादरी थाने के विवेचक बरेली कॉलेज पहुंचे और घटनास्थल सेमिनार कक्ष का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी चेक की और फिर डॉ. अनुराग मोहन के बयान दर्ज किए। वहीं, मोहित की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच सीओ कुलदीप कुमार कर रहे हैं।