{"_id":"5d1bb7d28ebc3e3c8e6ac387","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3670939172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज से हेल्पडेस्क नदारद, भटकते रहे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज से हेल्पडेस्क नदारद, भटकते रहे अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में मंगलवार से अव्यवस्थाओं के बीच एडमिशन का आगाज हो गया। कॉलेज प्रशासन ने अबकी बार प्रवेश के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क का दावा किया था जो केवल कागजी साबित हुआ। इसकी वजह से दूर-दराज से कॉलेज पहुंचे अभ्यर्थी अपने-अपने काउंसलिंग सेंटर खोजने के लिए भटकते रहे। हालांकि, कॉलेज की ओर से काउंसलिंग को 50-50 विद्यार्थियों के बैच की व्यवस्था से कुछ राहत जरूर मिली। पहले दिन बीए, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीएससी, बीसीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया हुई।
पहले दिन बीए की काउंसलिंग में 93.78 से 77.51 प्रतिशत अंक पाने वाले 291 तक की रैंक के विद्यार्थियों को बुलाया गया। तीन जुलाई को 77.42 से 73.25 प्रतिशत अंक पाने वाले 578 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बीकॉम के लिए 96.20 से 79.44 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थी बुलाए गए थे। बीएससी बॉयो में 97.98 से 79.18 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी शामिल हुए। बीएससी मैथ में 96.39 से 81.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी बुलाए गए थे। बरेली कॉलेज में परीक्षा समन्वयक अनुराग मोहन ने बताया कि जितनी रैंक तक के कैंडिडेट्स को एडमिशन के लिए बुलाया गया था उसमें से बायो में 50, मैथ में 50, आर्ट में 33 प्रतिशत एडमिशन हुए हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्स के बीकॉम ऑनर्स में 100, बीबीए में 90, बीसीए में 100 एडमिशन हुए।
अन्य कॉलेजों में भी हुए एडमिशन
बरेली कॉलेज के अलावा शहर के अन्य महाविद्यालयों में भी एडमिशन के लिए विद्यार्थी दौड़-भाग करते नजर आए। साहू राम महिला महाविद्यालय में एक जुलाई से चल रही एडमिशन प्रक्रिया में अब तक स्नातक के विभिन्न विषयों में कुल 80 एडमिशन हुए। अवंती बाई महिला महाविद्यालय में इस बार ऑनलाइन एडमिशन फी जमा होने के चलते एडमिशन की प्रक्रिया काफी सुस्त रही। धीमी गति से चल रहे एडमिशन के चलते दो दिन में महज 45 ही एडमिशन हो सके हैं। भूड़ कन्या महिला महाविद्यालय में भी एक जुलाई से शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया में अब तक केवल 60 फार्म ही बिके हैं। एक भी एडमिशन अब तक नहीं हुआ है।