फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College: Admission to LLB-Masters extended, will be able to take admission even today

बरेली कॉलेज: एलएलबी-परास्नातक में प्रवेश का समय बढ़ाया, आज भी ले सकेंगे दाखिले

Mon, 23 Nov 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College: Admission to LLB-Masters extended, will be able to take admission even today
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : DEMO PHOTO
बरेली। बरेली कॉलेज प्रशासन ने एलएलबी और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए एक दिन की समय सीमा और बढ़ा दी है। अब इन कक्षाओं में तीसरी मेरिट में शामिल अभ्यर्थी सोमवार को भी प्रवेश ले सकते हैं। इसी दिन एमए के विभिन्न विषयों में भी प्रवेश लिए जा सकते हैं। कॉलेज प्रशासन के इस निर्णय से प्रवेश से वंचित रहने वाले छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में इन दिनों एलएलबी के साथ परास्नातक कक्षाओं में भी प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज प्रशासन ने पहले एलएलबी और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 22 नवंबर की समय सीमा तय की थी। इसके लिए रविवार को भी कॉलेज खुला था। इसके बावजूद सीटें खाली रह गई हैं। परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को भी एलएलबी और एमकॉम की खाली सीटों के लिए तीसरी मेरिट के छात्र-छात्राओं को प्रवेश पाने का एक और मौका दिया है। उन्होंने बताया कि एमए के विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए भी अभ्यर्थी 23 नवंबर को संबंधित विभागों में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed