फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly clash case FIR lodged against 67 people of both communities in bareilly

बरेली बवाल प्रकरण: दोनों समुदाय के 17 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट, गिरफ्तारी को दबिश दे रही पुलिस

Tue, 01 Apr 2025 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 03:33 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में  सोमवार रात हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों समुदाय के 17 लोगों को नामजद करते 67 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  

विज्ञापन
Bareilly clash case FIR lodged against 67 people of both communities in bareilly
घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात दो समुदायों के लोगों के बीच बवाल हो गया था। पुलिस ने उपद्रवियों को चिंहित कर दोनों समुदाय के 17 लोगों को नामजद कर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


सोमवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया है। पुलिस पहुंची तो एक पक्ष के अनिल, नेत्रपाल, सुमित, आशुतोष, पंकज, छोटे, भूटानी उर्फ जसपाल और इनके 25 अज्ञात साथी व दूसरे पक्ष के रफीक शाह, शफीक, इरशाद, वाजिद, नावेद, इरफान, चांद, मुजाहिद, छोटे और इनके 25 अज्ञात साथी आपस में उपद्रव कर रहे थे। पथराव कर एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमले कर रहे थे। बवाल से पीलीभीत रोड जाम हो गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सीएम योगी बोले- बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगा; सपा मुखिया को गोबर से दुर्गंध आती, अपने कृत्यों से नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे और महिलाएं चिल्ला रहे थे। आसपास की दुकानें बंद हो गई थीं। सूचना पर पुलिस बल पहुंचा तो उपद्रवी रात का फायदा उठाकर भाग गए। रफीक, वाजिद, नावेद, सलमान और सबीना मौके पर घायल अवस्था में मिले। दूसरे पक्ष का अनिल घायल अवस्था में मिला। दोनों पक्ष के लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed