{"_id":"63432fac5ff68b4fec64d945","slug":"bareilly-businessman-shot-dead-in-night-on-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News : बरेली में पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने की कारोबारी की गोली मारकर हत्या, तेल को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News : बरेली में पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने की कारोबारी की गोली मारकर हत्या, तेल को लेकर हुआ था विवाद
Mon, 10 Oct 2022 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Oct 2022 06:49 AM IST
सार
Bareilly : केसरपुर के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात करीब 11 बजे तेल डालने को लेकर पंप के सेल्समैन ने लखनऊ निवासी कारोबारी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सेल्समैन फरार हो गया। कारोबारी अरविंद द्विवेदी (42) को सीएचसी ले जाया गया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केसरपुर के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात करीब 11 बजे तेल डालने को लेकर हुए विवाद में पंप के सेल्समैन ने लखनऊ निवासी कारोबारी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सेल्समैन फरार हो गया। कारोबारी अरविंद द्विवेदी (42) को सीएचसी ले जाया गया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लखनऊ के वसंत कुंज के निवासी अरविंद स्टीम प्लेसमेंट कंपनी चलाते हैं। रविवार देर रात वह मुरादाबाद से अपने दोस्त रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी विनीत श्रीवास्तव, कंपनी में कार्यरत शुभम वाजपेयी व हनी के साथ कार से लखनऊ लौट रहे थे। ये लोग दो कारों में सवार थे। शुभम ने बताया बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर केसरपुर के पास पेट्रोल पंप पर कार में तेल डलवाने के लिए वह रुके।
विज्ञापन
यहां अरविंद ने सेल्समैन से तेल डालने के लिए कहा तो सेल्समैन ने रात के 11 : 00 बजे का समय बताते हुए तेल डालने से मना कर दिया। इसी बात पर सेल्समैन व अरविंद के बीच विवाद शुरू हो गया। तभी सेल्समैन ने बंदूक निकाल कर अरविंद के सीने में गोली मार दी। गोली अरविंद के सीने पर दाहिनी ओर लगी। गोली लगते ही वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस अरविंद को अस्पताल ले गई। अरविंद द्विवेदी के दो बेटी एक बेटा है। उनकी पत्नी रीमा को घटना की सूचना दे दी गई है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि सेल्समैन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।