फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Buses arranged for thermal screening

बरेलीः थर्मल स्क्रीनिंग कराकर बैठाया गया बसों में

Wed, 06 May 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Buses arranged for thermal screening
बसों से घर लौटते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तीन श्रमिकों का टेंप्रेचर ज्यादा मिला मगर नहीं हुई क्वारंटीन करने की पुष्टि

विज्ञापन
बरेली। ट्रेन के प्लेटफार्म एक पर पहुंचते ही पहले छह कोच खोलकर श्रमिक उतारे गए। आरपीएफ-जीआरपी उन्हें लाइन लगवाकर मेन गेट पर लाई जहां डॉक्टरों की टीम ने एक-एक करके सभी की स्क्रीनिंग की। उन्हें बसों में बैठाने के बाद शाम छह बजे तक रवाना कर दिया गया। ट्रेन को भी सैनिटाइज कर 6.20 बजे वापस साबरमती भेज दिया गया। तीन श्रमिकों का टेंप्रेचर ज्यादा बताकर उन्हें क्वारंटाइन के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजे जाने की बात कही गई लेकिन अस्पताल के अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की। जंक्शन पर सीएमआई संजीव दुबे, सीआईटी अरुण कुमार, मुरादाबाद रेल डिवीजन के एडीआरएम मान सिंह मीना, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अपूर्व अग्निहोत्री, सिविल डिफेंस के जहीर अहमद, राजीव शर्मा, रविंद्र टंडन आदि अपनी जिम्मेदारियां संभाले रहे।

पटरियां खाली फिर भी ट्रेन 4.40 लेट

साबरमती से जंक्शन पहुंची श्रमिक स्पेशल को सुबह 11.45 बजे जंक्शन पहुंचना था लेकिन ट्रेन शाम 4.25 बजे पहुंची। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया टीम के साथ सुबह छह बजे से व्यवस्थाएं संभाले हुए थे। ट्रेन वाया दिल्ली आने के बजाय मथुरा होते हुए आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed