{"_id":"623c293751849822e95d1f54","slug":"bareilly-bike-falls-in-trench-woman-and-two-kids-died-husband-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हादसे में उजड़ गया परिवार: खाई में गिरी बाइक, पिता और दो बच्चों की मौत, महिला व एक बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हादसे में उजड़ गया परिवार: खाई में गिरी बाइक, पिता और दो बच्चों की मौत, महिला व एक बच्चा घायल
Thu, 24 Mar 2022 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:48 PM IST
सार
भूरे बिशारतगंज के गांव जलालनगर में अपने साले शाहरुख की शादी में शामिल होने आया था। गुरुवार को सभी एक बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बरेली में खाई में गिरी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सिरौली में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक पूरा हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। जानकारी के अनुसार सिरौली में गुरगामा के पास बाइक खाई में गिरने से एक युवक और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और एक अन्य बच्चा घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।
मृतकों की पहचान भूरे, उनका बेटा अदनान और बेटी अफसा के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में उनकी पत्नी फरजाना और आठ साल का निदान घायल हो गए। सभी रामपुर में शाहबाद थाना के गांव ओसी के रहने वाले थे।
साले की शादी से लौट रहे था भूरे
भूरे बिशारतगंज के गांव जलालनगर में अपने साले शाहरुख की शादी में शामिल होने आया था। गुरुवार को सभी एक बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर बैग आगे रखा था और गुरगामा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।