{"_id":"61f6fe2fa0d3201bfa375136","slug":"bareilly-big-step-of-dargah-against-son-in-law-freed-from-all-posts-on-joining-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत की सजा : दामाद के खिलाफ दरगाह का बड़ा कदम, राजनीति में जाने पर सभी पदों से किया मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत की सजा : दामाद के खिलाफ दरगाह का बड़ा कदम, राजनीति में जाने पर सभी पदों से किया मुक्त
Mon, 31 Jan 2022 02:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:37 AM IST
सार
आसिफ मियां उत्तराखंड की खटीमा सीट से मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव।
विज्ञापन
आसिफ मियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां उर्फ सुब्हानी मियां के दामाद सैय्यद आसिफ मियां के खिलाफ दरगाह की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। उन्हें दरगाह के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही उन्हें दरगाह के किसी भी पद का इस्तेमाल न करने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
दरगाह से जुड़े रहकर सियासत में सीधे तौर पर कदम रखने से दरगाह के जिम्मेदार उनसे बेहद नाराज हैं। वह दो दिन पहले उत्तराखंड की विधानसभा खटीमा से एआईएमआईएम की ओर से चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसी बात को लेकर दरगाह की ओर से भारी नाराजगी जताई गई है। इस मामले में दरगाह के सज्जादा नशीन मुफ्ती हसन रजा खां कादरी की ओर से आसिफ मियां को एक पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस पत्र में कहा गया है कि आसिफ मियां को दरगाह आला हजरत के प्रमुख और अधिकृत दीनी मजहबी और सामाजिक संगठन तहरीके तहफ्फुजे सुन्नियत (टीटीएस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद और दरगाह आला हजरत की समस्त जिम्मेदारियों और पदों से तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया जाता है। साथ ही यह भी आगाह किया गया है कि वह दरगाह आला हजरत अथवा पीटीएस से संबंधित किसी भी पद का उल्लेख कदापि न करें।
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत और तहरीके तहफ्फुजे सुन्नियत(टीटीएस) का सियासत से कोई ताल्लुक नहीं है। आसिफ मियां ने चुनाव लड़ने का जो फैसला लिया वो उनका फैसला था। दरगाह हमेशा मजहबी काम को अंजाम देती रही है। लिहाजा सियासत से कोई वास्ता न रखते हुए आसिफ मियां के मुद्दे पर ऐसा फैसला लिया गया है।
- मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी, सज्जदानशीन दरगाह आला हजरत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, टीटीएस
हम तो अहले सुन्नत वल जमात को मानने वाले हैं। सभी खानकाहों और बुजुर्गों की इज्जत करते हैं। हमें ज्यादा राजनीति आती नहीं। कौम के लिए काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। दरगाह से जो भी हुआ हमारे लिए बेहतर है। हमारा दिल बहुत बड़ा है। हुजूर अहसन मियां ने जो फैसला लिया हम उस फैसले का खैरमखदम करते हैं। उनका फैसला मेरे सिर आंखों पर है।
- सैय्यद आसिफ मियां (दामाद मौलाना सुब्हानी मियां)