{"_id":"6ab97c058d940beac7070f0f","slug":"bareilly-athletes-shine-winning-eight-medals-bareilly-news-c-4-bly1015-976094-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली के एथलीटों ने दिखाया दम, जीते आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली के एथलीटों ने दिखाया दम, जीते आठ पदक
Mon, 28 Sep 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एथलीटों ने खराब मौसम में भी दम दिखाया। बरेली के खिलाड़ियों ने आठ पदक अपने नाम किए। अंडर-23 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में बरेली के कमोध सिंह प्रथम, रोहित भदौरिया दूसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुष्का ने तीसरा और 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अमन प्रीत कौर तीसरे पर रहीं। 400 मीटर बाधा दौड़ में बरेली की अंजलि सिंह प्रथम, दीपू कश्यप द्वितीय और रिदम शर्मा तृतीय रहीं।
अंडर-23 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बुलंदशहर के आशीष राणा ने 10:74 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में मुजफ्फरनगर के विशांत चौधरी (21:62 सेकंड) और 400 मीटर में कानपुर देहात के निथिलेश यादव (48:85 सेकंड) अव्वल रहे। 1500 मीटर में शाहजहांपुर के मनोज वर्मा (3:52:43) और 5000 मीटर में सहारनपुर के अभिषेक (14:32:35) अव्वल रहे।
विज्ञापन
अयोध्या के सत्यम ने 10000 मीटर दौड़ 30:21:33 में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाध दौड़ में बदायूं के राहुल यादव (110 मीटर) और आगरा के कुणाल कुमार (400 मीटर) विजेता बने। जौनपुर के शिवम ने लंबी कूद (7.15 मीटर), मुजफ्फरनगर के अंकित सैनी ने ट्रिपल जंप (14.64 मीटर), मथुरा के हरीश कुमार ने चक्का फेंक (48.07 मीटर) और मेरठ के आदर्श ने भाला फेंक (66.05 मीटर) में स्वर्ण पदक झटका। अयोध्या के श्याम किशन ने रेस वॉक हाफ मैराथन 1:37:05 में पूरी कर शीर्ष स्थान पाया।
अंडर-23 बालिका वर्ग के नतीजे
प्रयागराज की श्रेया यादव ने 100 मीटर (12:10 सेकंड) और 200 मीटर (25:33 सेकंड) दोनों स्पर्धाओं में दोहरा स्वर्ण जीता। 400 मीटर में सहारनपुर की काजल (55:15 सेकंड), 800 मीटर व 1500 मीटर में लखनऊ की मनीषा राय (क्रमशः 2:15:53 व 4:40:91), 5000 मीटर में प्रतापगढ़ की अर्पिता धुरिया (18:57:69) और 10000 मीटर में आगरा की पुष्पा यादव (38:45:12) ने बाजी मारी। वाराणसी की शिवानी यादव लालजी ने 100 मीटर बाधा दौड़, आगरा की करिश्मा ने ट्रिपल जंप, बागपत की शिवानी ने भाला फेंक और उन्नाव की रागिनी ने रेस वॉक हाफ मैराथन में पहला स्थान अर्जित किया।
सीनियर पुरुष वर्ग के नतीजे
बुलंदशहर के सोनू चौधरी ने 100 मीटर दौड़ 10:59 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर में बागपत के लक्ष्य (21:44 सेकंड) विजयी रहे। 400 मीटर में आगरा के मोहम्मद शाबे आलम (49:54 सेकंड), 800 मीटर में हापुड़ के रवि भाटी (1:50:17) और 1500 मीटर में यूपी पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सूरज यादव (3:47:81) ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। गाजियाबाद के शिवम ने 5000 मीटर (14:16:03) और फिरोजाबाद के मोनू कुमार ने 10000 मीटर (30:13:93) में बाजी मारी। 110 मीटर बाधा दौड़ बरेली के कुणाल चौधरी और 400 मीटर बाधा दौड़ में मैनपुरी के शिवम यादव ने बाजी मारी। गोंडा के ऋषभ ऋषिश्वर ने लंबी कूद (7.28 मीटर), यूपी पुलिस के अजीत ने ट्रिपल जंप (14.68 मीटर), शामली के उज्ज्वल चौधरी ने चक्का फेंक (50.89 मीटर) व गाजियाबाद के दीपांशु शर्मा ने भाला फेंक में 73.90 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। मुजफ्फरनगर के गौरव कुमार ने पुरुष रेस वॉक में 1:34:01 का समय निकालकर जीत दर्ज की।
सीनियर महिला वर्ग के नतीजे
यूपी पुलिस की निधि ने 100 मीटर दौड़ (11:64 सेकंड) और लंबी कूद (6.23 मीटर) दोनों में पहला स्थान हासिल किया। मेरठ की रूपा ने 200 मीटर (24:83 सेकंड) और 400 मीटर (55:56 सेकंड) दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में यूपी पुलिस की शिवानी हुड्डा (क्रमशः 2:10:85 व 4:40:87) ने बाजी मारी। बिजनौर की दिव्या रानी ने 5000 मीटर, सुल्तानपुर की प्रिया शुक्ला ने 10000 मीटर, यूपी पुलिस की खुशबू वर्मा ने ट्रिपल जंप, संभल की यशी मंगत ने चक्का फेंक में पहला स्थान पाया। गाजियाबाद की साक्षी शर्मा ने भाला फेंक (41.91 मीटर) और संतकबीर नगर की रूपाली ने महिला रेस वॉक हाफ मैराथन में 1:59:15 का समय निकालकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विजेताओं को किया सम्मानित
विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ आयोजन के समापन की घोषणा की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार रहे। इस दौरान एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवनानी, सचिव गजेंद्र तोमर, कोषाध्यक्ष नरेश, सतवीर सिंह, अजय कश्यप, रणदीप, पंकज सहित आदि मौजूद रहे।